विराट-रोहित तोड़ सकते है ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक का रिकॉर्ड:सिर्फ तीन महीने मे 1000 रन के करीब गिल, जाने रिकार्ड्स,

यह सीरीज दोनों टीमों के लिए इसलिए भी अहम है, क्योंकि साल 2023 वनडे वर्ल्ड कप का है और भारत में ही यह टूर्नामेंट होना है। दोनों टीमें लगभग 3 साल बाद मिल रही है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज से वनडे सीरीज का आगाज होने जा रहा है। यह सीरीज दोनों टीमों के लिए इसलिए भी अहम है, क्योंकि साल 2023 वनडे वर्ल्ड कप का है और भारत में ही यह टूर्नामेंट होना है। दोनों टीमें लगभग 3 साल बाद मिल रही है। आखिरी बार 2 दिसंबर 2020 में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे मुकाबला खेला गया था।

 

सीरीज के आगाज के साथ ही अब कई रिकॉर्ड भी टूटने के कगार पर हैं। शुभमन गिल के साल 2023 में इंटरनेशनल क्रिकेट में हजार रन पूरे होने से लेकर, रोहित-विराट के शतक तक, इस कहानी में हम जानेंगे कि टीम इंडिया और उसके खिलाड़ी कौन से नए रिकॉर्ड तोड़ सकते है...

 ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विराट कोहली और रोहित शर्मा तोड़ सकते है सचिन के शतक का रिकॉर्ड

विराट-रोहित तोड़ सकते है ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक का रिकॉर्ड:सिर्फ तीन महीने मे 1000 रन के करीब गिल, जाने रिकार्ड्स,

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली के पास सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया में सचिन के नाम वनडे में सबसे ज्यादा शतक हैं। सचिन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक कुल 9 शतक जड़े हैं। वहीं, विराट कोहली और रोहित शर्मा के नाम 8-8 शतक हैं। तीन वनडे में से रोहित पहला वनडे नहीं खेलेंगे। हालांकि, अगले दो वनडे में उनके पास इस रिकॉर्ड को तोड़ने का पूरा चांस है।

शुभमन गिल छू सकते है 1,000 का आकड़ा

विराट-रोहित तोड़ सकते है ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक का रिकॉर्ड:सिर्फ तीन महीने मे 1000 रन के करीब गिल, जाने रिकार्ड्स,

भारतीय वनडे टीम के 23 वर्षीय बल्लेबाज शुभमन गिल इस साल फॉर्म में नजर आ रहे है। गिल ने 2023 की शुरुआत शानदार रूप से की है। गिल महज तीन महीने से भी कम समय में 4 शतक और एक दोहरा शतक लगा चुके हैं। दोहरा शतक वनडे में निकला। वहीं, 2 और शतक वनडे में आए और एक टी-20 और एक टेस्ट में।

इस साल अब तक वे तीनों फॉर्मेट मिलाकर इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उनके नाम 14 मैच में 923 रन हैं। वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में महज तीन महीनों में ही 1,000 रन का आंकड़ा पार कर सकते हैं।

एक साल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकाॅर्ड रिकी पोंटिंग के नाम है। उन्होंने साल 2005 में तीनों फॉर्मेट को मिला कर 2,833 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 9 शतक और 15 अर्धशतक जड़े।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोहली-रोहित के पास 200 चौके पूरे करने का भी मौका

विराट-रोहित तोड़ सकते है ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक का रिकॉर्ड:सिर्फ तीन महीने मे 1000 रन के करीब गिल, जाने रिकार्ड्स,


शतक के साथ-साथ विराट कोहली और रोहित शर्मा के पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 200 चौके के नंबर को हासिल करने का मौका है। चौको के मामले में सचिन इस समय बेहद आगे हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में कुल 330 चौके जड़े हैं। विराट ने 185 और रोहित ने 178 चौके मारे हैं।

कुलदीप वनडे में पिछले 5 साल में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी, अब नंबर 1 बनने का मौका

विराट-रोहित तोड़ सकते है ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक का रिकॉर्ड:सिर्फ तीन महीने मे 1000 रन के करीब गिल, जाने रिकार्ड्स,


टीम इंडिया में कुलदीप यादव भले ही रेगुलर खिलाड़ी नहीं हो, लेकिन पिछले 5 साल में वनडे में उनके नाम भारतीय टीम में सबसे ज्यादा विकेट हैं। जबकि, दुनिया में वे इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं। पहले पायदान पर नेपाल के कप्तान संदीप लामिछाने का नाम है। उन्होंने 41 मैच में 99 विकेट लिए हैं। वहीं, बांग्लादेश के मुस्तफिजुर कुलदीप की बराबरी पर हैं। दोनों बॉलर ने 58 मैच में 91 विकेट लिए हैं। कुलदीप अगर सीरीज के सभी मैच खेले और हर मैच में अपने पूरे ओवर करें तो उनके पास लीडिंग विकेट टेकर बनने के लिए कुल 30 ओवर होंगे

Leave a comment