Vivo ने चीन में अपने नए TWS 5 Pro वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च किए हैं। इनमें 60dB Active Noise Cancellation, Hi-Fi DAC चिप, AI फीचर्स और चार्जिंग केस के साथ 50 घंटे तक का बैटरी बैकअप दिया गया है।
Tech: Vivo ने अपने नए फोल्डेबल स्मार्टफोन के साथ चीन में Vivo TWS 5 Pro ट्रू वायरलेस ईयरबड्स भी पेश किए हैं। प्रीमियम ऑडियो अनुभव को ध्यान में रखकर तैयार किए गए इन ईयरबड्स में दमदार साउंड, एडवांस नॉइज कैंसलेशन, AI फीचर्स और लंबी बैटरी लाइफ जैसी कई आधुनिक सुविधाएं शामिल हैं।
ड्यूल ड्राइवर और Hi-Fi DAC से मिलेगा बेहतर ऑडियो
Vivo TWS 5 Pro को हल्के इन-ईयर डिजाइन के साथ पेश किया गया है, जिससे इन्हें लंबे समय तक आराम से इस्तेमाल किया जा सकता है। बेहतर ऑडियो क्वालिटी के लिए इसमें Knowles के साथ विकसित बैलेंस्ड आर्मेचर ड्राइवर और कंपनी का ड्यूल-रिंग डायनेमिक ड्राइवर दिया गया है।

इसके अलावा Cirrus Logic के सहयोग से तैयार किया गया Hi-Fi DAC चिप भी इसमें शामिल है, जो हाई-रेज ऑडियो प्लेबैक को बेहतर बनाने में मदद करता है। कंपनी का दावा है कि यह सेटअप म्यूजिक और कॉलिंग दोनों में अधिक स्पष्ट और संतुलित साउंड प्रदान करेगा।
60dB ANC और कई AI फीचर्स
नए ईयरबड्स में 60dB तक का Active Noise Cancellation (ANC) सपोर्ट दिया गया है, जिससे आसपास का शोर काफी हद तक कम किया जा सकता है। कॉलिंग के लिए इसमें चार माइक्रोफोन और बोन कंडक्शन माइक्रोफोन दिए गए हैं, जो हवा और बैकग्राउंड नॉइज को कम करने में मदद करते हैं।
ईयरबड्स में AI Translation, Voice Commands, Find My Earbuds, Wear Detection और एक साथ तीन डिवाइस से कनेक्ट होने जैसी स्मार्ट सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। गेमिंग को ध्यान में रखते हुए 42ms लो-लेटेंसी मोड भी दिया गया है।
50 घंटे तक की बैटरी और फास्ट चार्जिंग
Vivo TWS 5 Pro एक बार चार्ज करने पर लगभग 11 घंटे तक का प्लेबैक टाइम देता है। वहीं चार्जिंग केस के साथ कुल बैटरी बैकअप 50 घंटे तक पहुंच जाता है। कंपनी के अनुसार केवल 5 मिनट की फास्ट चार्जिंग से करीब 2 घंटे तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
ईयरबड्स को IP54 रेटिंग मिली है, जिससे यह धूल और पानी की हल्की छींटों से सुरक्षित रहते हैं। चीन में इनकी कीमत 999 युआन (करीब 14,000 रुपये) रखी गई है। प्री-बुकिंग शुरू हो चुकी है और पहली बिक्री 1 जुलाई से होगी। फिलहाल कंपनी ने भारत या अन्य वैश्विक बाजारों में इसकी लॉन्चिंग को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।












