Waqf Bill: बजट सत्र से पहले वक्फ बिल पर चर्चा, जेपीसी ने सौंपी रिपोर्ट, जानिए पूरा मामला 

बजट सत्र से पहले सरकार ने सर्वदलीय बैठक की, जेपीसी ने वक्फ बिल पर रिपोर्ट सौंपी, विपक्ष का विरोध जारी। बजट सत्र से पहले सरकार ने सर्वदलीय बैठक की, जेसीसी

केंद्र सरकार ने बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाई, जिसमें विधायी एजेंडे पर चर्चा हुई। जेपीसी ने वक्फ बिल पर रिपोर्ट सौंपी, जिसे विपक्ष ने मानसून सत्र से ही विरोध किया है।

Waqf Bill: केंद्र सरकार ने गुरुवार को संसद के बजट सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाई। यह बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई, जिसमें सरकार के विधायी एजेंडे पर चर्चा की गई। बैठक में विपक्षी दलों से भी उन मुद्दों के बारे में जानकारी ली गई, जिन्हें वे बजट सत्र के दौरान संसद में उठाना चाहते हैं।

बजट सत्र का शेड्यूल

Waqf Bill: बजट सत्र से पहले वक्फ बिल पर चर्चा, जेपीसी ने सौंपी रिपोर्ट, जानिए पूरा मामला 

बजट सत्र की शुरुआत शुक्रवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण से होगी। इसके बाद 1 फरवरी को केंद्रीय बजट पेश किया जाएगा। सत्र दो चरणों में आयोजित होगा - पहला चरण 13 फरवरी को समाप्त होगा और दूसरा चरण 10 मार्च से शुरू होकर 4 अप्रैल तक चलेगा।

इन नेताओं ने की बैठक में शिरकत

इस बैठक में भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, कांग्रेस के गौरव गोगोई और जयराम रमेश, द्रमुक के टीआर बालू, तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सुदीप बंद्योपाध्याय और डेरेक ओ'ब्रायन सहित कई प्रमुख नेता शामिल हुए। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू भी इस चर्चा में मौजूद रहे।

जेपीसी ने वक्फ बिल पर सौंपी रिपोर्ट

Waqf Bill: बजट सत्र से पहले वक्फ बिल पर चर्चा, जेपीसी ने सौंपी रिपोर्ट, जानिए पूरा मामला 

वक्फ कानूनों में संशोधन से जुड़े विधेयक को लेकर गठित संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है। इस रिपोर्ट को 15 मतों के बहुमत से स्वीकार किया गया, जबकि 11 सदस्यों ने इसका विरोध किया। गुरुवार को जेपीसी ने लोकसभा सचिवालय को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है और संभावना है कि इसे आगामी बजट सत्र में लोकसभा और राज्यसभा दोनों में पेश किया जाएगा।

विपक्ष का विरोध जारी

वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर विपक्ष का विरोध जारी है। मानसून सत्र के दौरान जब यह विधेयक पेश किया गया था, तब से ही विपक्ष इस पर आपत्ति जता रहा है। जेपीसी की बैठक के दौरान भी इस मुद्दे पर असहमति देखने को मिली। अब यह माना जा रहा है कि बजट सत्र के दौरान विपक्ष वक्फ संशोधन विधेयक पर जोरदार बहस कर सकता है और सरकार को घेरने की कोशिश करेगा।

Leave a comment