Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में सुबह-शाम पड़ रही ठंड, पहाड़ों पर भारी बर्फबारी, जानिए आज कैसा रहेगा आपके शहर में मौसम का मिजाज

दिल्ली-एनसीआर में सुबह-शाम ठंड का अहसास बरकरार, पहाड़ों पर भारी बर्फबारी से बढ़ी सर्दी। जानिए आज आपके शहर का मौसम , जम्मू-कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप 

आज, 14 फरवरी 2025 को दिल्ली-एनसीआर में सुबह के समय हल्की धुंध और आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। दिन में 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान हैं।

मौसम: फरवरी महीने में दिल्ली-एनसीआर का तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे हल्की गर्मी महसूस की जा रही है। हालांकि आज, 14 फरवरी को वेलेंटाइन डे के मौके पर सुबह के समय हल्की धुंध और बादलों की हल्की चादर छाई रहने की संभावना है। दिन में हल्की हवाएं चलेंगी, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा। वहीं, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में फरवरी के महीने में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। दिन में तेज धूप खिल रही है, जिससे तापमान सामान्य से अधिक दर्ज हो रहा है। दूसरी ओर, जम्मू-कश्मीर में मौसम अभी भी खराब बना हुआ है, जहां ठंड और बर्फबारी का असर देखने को मिल रहा हैं।

दिल्ली-एनसीआर में सुबह-शाम पड़ रही ठंड

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में सुबह-शाम पड़ रही ठंड, पहाड़ों पर भारी बर्फबारी, जानिए आज कैसा रहेगा आपके शहर में मौसम का मिजाज

दिल्ली-एनसीआर में सुबह और शाम की ठंड अभी भी बरकरार है, लेकिन दिन में खिली धूप के कारण तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो औसत से 1.8 डिग्री ज्यादा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, 14 फरवरी की सुबह हल्की धुंध रहने की संभावना है, जबकि आसमान में कहीं-कहीं हल्के बादल भी दिखाई दे सकते हैं। दिनभर 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, जिससे मौसम सुहावना बना रहेगा। अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया गया हैं।

यूपी में तेज हवाओं का दौर 

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में सुबह-शाम पड़ रही ठंड, पहाड़ों पर भारी बर्फबारी, जानिए आज कैसा रहेगा आपके शहर में मौसम का मिजाज

उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से चल रही तेज हवाओं के कारण सुबह और रात के समय ठंड बढ़ गई है। हालांकि, दिन में तेज धूप खिलने से लोगों को कुछ राहत मिल रही है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में प्रदेश के कई हिस्सों में फिर से घना कोहरा छाने की संभावना है। साथ ही, 16 फरवरी को कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। राज्य में अगले दो दिनों तक 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का पूर्वानुमान है, जिससे मौसम में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

उत्तराखंड और राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम?

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में सुबह-शाम पड़ रही ठंड, पहाड़ों पर भारी बर्फबारी, जानिए आज कैसा रहेगा आपके शहर में मौसम का मिजाज

उत्तराखंड और राजस्थान में मौसम लगातार बदल रहा है। उत्तराखंड के कई इलाकों में मौसम शुष्क बना हुआ है, जबकि तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। पहाड़ों में सूरज की तपिश महसूस की जा रही है, जिससे दिन के समय गर्मी का असर बढ़ रहा है। देहरादून का तापमान सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले बुधवार तक मौसम शुष्क बना रहेगा।

राजस्थान में भी तापमान अचानक बढ़ गया है और कई जगहों पर अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी दिनों में राज्य में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, 15 से 17 फरवरी के बीच कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आंशिक रूप से बादल छाने की संभावना है। वहीं, 16 फरवरी को उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती हैं।

जम्मू-कश्मीर में शीतलहर का प्रकोप 

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में सुबह-शाम पड़ रही ठंड, पहाड़ों पर भारी बर्फबारी, जानिए आज कैसा रहेगा आपके शहर में मौसम का मिजाज

जम्मू-कश्मीर में शीतलहर का असर बना हुआ है, जिससे ठंड का प्रकोप जारी है। श्रीनगर सहित कई शहरों में मौसम खराब बना हुआ है और तापमान में गिरावट देखी गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, श्रीनगर में अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। वहीं, गुलमर्ग, पहलगाम और कुपवाड़ा जैसे इलाकों में तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने का अनुमान है। ठंड और शीतलहर के कारण जनजीवन प्रभावित हो रहा है, जबकि आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना हैं।

Leave a comment