West Indies vs South Africa Test Match: वेस्टइंडीज और अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के पहले दिन गिरे 17 विकेट, शमर जोसेफ का कहर, जानिए...

वेस्टइंडीज और अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के पहले दिन गिरे 17 विकेट, शमर जोसेफ का कहर, स्पोर्ट्स हिंदी न्यूज़, इंडिया हिंदी न्यूज़, मैच की न्यूज़, न्यूज़

वेस्टइंडीज और अफ्रीका के बीच खेला जा रहा तीसरा टेस्ट मैच त्रिनिदाद की धीमी पिच की तुलना में गुयाना में नीले आसमान के नीचे काफी तेज़ी से आगे बढ़ा। टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। शमर जोसेफ ने अपने घरेलू मैदान पर शानदार गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट लिए। बता दें पहले दिन कुल मिलाकर 17 विकेट गिरे।

West Indies vs South Africa Test Match: वेस्टइंडीज और अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के पहले दिन गिरे 17 विकेट, शमर जोसेफ का कहर, जानिए...

स्पोर्ट्स न्यूज़: गुयाना में वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में तेज गेंदबाजों का जलवा देखने को मिला। पहले मेज़बान टीम के तेज गेंदबाज शमर जोसेफ ने शानदार वापसी करते हुए पांच विकेट लिए। इसके बाद वियान मुल्डर ने मात्र 18 रन खर्च कर 4 विकेट अपने नाम किए। इस मैच के एक ही दिन में कुल 17 विकेट गिर गए, जो गुयाना में टेस्ट क्रिकेट के किसी एक दिन में सबसे अधिक विकेट गिरने का नया रिकॉर्ड हैं।

त्रिनिदाद टेस्ट की धीमी पिच के विपरीत गुयाना में नीले आसमान के नीचे यह मैच बहुत तेज़ी से आगे बढ़ा। दोनों कप्तानों ने पहले बल्लेबाजी करने की इच्छा जताई, लेकिन यह दिन गेंदबाजों विशेषकर तेज गेंदबाजों के लिए बेहतरीन साबित हुआ। तेज गेंदबाजों ने कुल 82.2 ओवर फेंके और केवल 68 रन देकर 15 विकेट हासिल किए। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया था।

शमर जोसेफ की खतरनाक गेंदबाजी

West Indies vs South Africa Test Match: वेस्टइंडीज और अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के पहले दिन गिरे 17 विकेट, शमर जोसेफ का कहर, जानिए...

बता दें साउथ अफ्रीका ने अपना पहला विकेट चौथे ओवर में ही खो दिया। इसके बाद शमर जोसेफ ने शानदार गेंदबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों को क्रीज पर टिकने का कोई मौका नहीं दिया। जोसेफ ने इनस्विंग गेंद पर एडेन मार्करम को फंसाया और फिर दो गेंदों बाद ही टेम्बा बावूमा को आउट किया। पहले ड्रिंक्स ब्रेक तक साउथ अफ्रीका ने 3 विकेट पर सिर्फ 20 रन बनाए।

West Indies vs South Africa Test Match: वेस्टइंडीज और अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के पहले दिन गिरे 17 विकेट, शमर जोसेफ का कहर, जानिए...

साउथ अफ्रीका के लिए डेन पीट और नांद्रे बर्गर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 63 रनों की रिकॉर्ड 10वें विकेट की साझेदारी की। डेन पीट ने सर्वाधिक 38 रन बनाए। जोसेफ ने 14 ओवर में 33 रन देकर पांच विकेट हासिल किए. वहीं जेडन सील्स ने तीन विकेट लिए। साउथ अफ्रीका के चार बल्लेबाज अपना खाता भी नहीं खोल पाए। साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 10 विकेट के नुकसान पर मात्र 160 रन बनाए।

मिल्डर और बर्गर ने कराई अफ्रीका टीम की वापसी

West Indies vs South Africa Test Match: वेस्टइंडीज और अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के पहले दिन गिरे 17 विकेट, शमर जोसेफ का कहर, जानिए...

दक्षिण अफ्रीका द्वारा बनाए गए 160 रन के जवाब में वेस्टइंडीज की शुरुआत बेहद खराब रही। दूसरे ओवर की अंतिम गेंद पर टीम ने अपना पहला विकेट खो दिया। मिकाइल लुइस बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौट गए। क्रैग ब्रैथवेट ने केवल तीन रन बनाए। कीसी कार्टी ने 26 रनों का योगदान दिया। वेस्टइंडीज का स्कोर 47/5 हो गया।

West Indies vs South Africa Test Match: वेस्टइंडीज और अफ्रीका के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के पहले दिन गिरे 17 विकेट, शमर जोसेफ का कहर, जानिए...

जेसन होल्डर ने दक्षिण अफ्रीका को कड़ी टक्कर दी और मोती के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए 41 रनों की साझेदारी की। दिन का खेल समाप्त होने से पहले गुडाकेश मोती 11 रन बनाकर आउट हो गए। जेसन होल्डर 33 रन बनाकर नाबाद लौटे। दिन का खेल समाप्त होने तक वेस्टइंडीज ने 97 रनों पर 7 विकेट खो दिए हैं। वेस्ट इंडीज दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी से 63 रन पीछे है और उसके मात्र तीन विकेट शेष हैं। दक्षिण अफ्रीका के लिए वियान मुल्डर ने चार विकेट और नांद्रे बर्गर ने दो विकेट हासिल किए।

 

Leave a comment