WhatsApp रूस में गंभीर मुश्किलों का सामना कर सकता है। रूसी सरकारी एजेंसी Roskomnadzor ने ऐप को चेतावनी दी है कि इसका इस्तेमाल आतंकवादी और राज्य-विरोधी गतिविधियों के लिए हो रहा है। अगर कंपनी नियमों का पालन नहीं करती, तो पूरे देश में ऐप को ब्लॉक किया जा सकता है, जिससे करोड़ों यूजर्स प्रभावित होंगे।
WhatsApp Russia Ban Alert: दुनिया भर में अरबों लोग इस्तेमाल करने वाले इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp को रूस में गंभीर खतरा है. रूसी सरकारी एजेंसी Roskomnadzor ने ऐप को चेतावनी दी है कि इसका उपयोग आतंकवादी गतिविधियों और राज्य-विरोधी कार्रवाइयों को बढ़ावा देने के लिए हो रहा है. साइबेरिया और यूराल क्षेत्र में WhatsApp सर्विस में रुकावटें देखने को मिली हैं. रूस की यह कार्रवाई Meta के एक्सट्रीमिस्ट संगठन घोषित होने और अमेरिकी टेक कंपनियों पर बढ़ती निगरानी के बीच आई है, जिससे ऐप पर बैन की संभावना बढ़ गई है.
स्थानीय ऐप्स अपनाने का दबाव
रिपोर्ट्स के अनुसार, रूस सरकार नागरिकों को स्थानीय मैसेजिंग ऐप्स पर शिफ्ट करने के लिए प्रेरित कर सकती है, जो WhatsApp की तरह एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन नहीं देते. इससे यूजर्स का डेटा आसानी से सरकारी निगरानी में आ सकता है, जिससे डिजिटल प्राइवेसी और सुरक्षा पर खतरा बढ़ जाएगा.
यदि WhatsApp ने रूस की शर्तों का पालन नहीं किया, तो पूरे देश में ऐप को ब्लॉक करने का खतरा है. इस स्थिति में करोड़ों रूसी नागरिक प्रभावित होंगे, जो रोजमर्रा की बातचीत के लिए WhatsApp पर निर्भर हैं.
![]()
अमेरिका की टेक कंपनियों पर रूस की सख्ती
रूस-यूक्रेन संघर्ष के बाद से अमेरिकी टेक कंपनियों पर रूस की निगरानी और दबाव बढ़ा है. सोशल मीडिया, मैसेजिंग सर्विस और क्लाउड प्लेटफॉर्म्स पर नई पाबंदियां लागू की गई हैं, जिन्हें सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी बता रही है.
विश्लेषकों का मानना है कि ये कदम डिजिटल सेंसरशिप बढ़ाने की दिशा में भी उठाए जा रहे हैं. भू-राजनीतिक तनाव और सरकारी निगरानी के बीच WhatsApp रूस में संभावित बैन का सामना कर सकता है, जिससे प्लेटफॉर्म की विश्वसनीयता और यूजर्स की प्राइवेसी पर असर पड़ सकता है.












