फ्लाइट में Power Bank क्यों फटते हैं? यात्रा के दौरान इन 5 बड़ी गलतियों से हमेशा बचें

IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने के बाद एयर ट्रैवल सेफ्टी पर चिंता बढ़ी। जानें फ्लाइट में पावर बैंक ले जाते समय किन गलतियों से बचना जरूरी है।

IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने की घटना के बाद एयर ट्रैवल सेफ्टी पर चिंता बढ़ गई है। एक्सपर्ट्स ने यात्रियों को फ्लाइट में पावर बैंक ले जाते समय चेक-इन बैगेज, ओवरचार्जिंग और खराब बैटरी जैसी गलतियों से बचने की सलाह दी है।

Tech: चंडीगढ़ से उड़ान भरने वाली IndiGo फ्लाइट में पावर बैंक में आग लगने की घटना ने एयर ट्रैवल सेफ्टी को लेकर नई बहस छेड़ दी है। विशेषज्ञों के मुताबिक Lithium-ion बैटरी वाले पावर बैंक ओवरहीट, शॉर्ट सर्किट या खराब क्वालिटी के कारण खतरनाक साबित हो सकते हैं। ऐसे में यात्रियों को फ्लाइट के दौरान पावर बैंक इस्तेमाल और कैरी करने से जुड़े जरूरी सुरक्षा नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है।

आखिर क्यों फट जाता है Power Bank?

पावर बैंक के अंदर Lithium-ion बैटरी होती है। अगर बैटरी ओवरहीट हो जाए, ओवरचार्ज हो जाए, शॉर्ट सर्किट हो या उसकी क्वालिटी खराब हो, तो उसमें ‘थर्मल रनअवे’ जैसी स्थिति बन सकती है। इस दौरान बैटरी तेजी से गर्म होने लगती है और धुआं, आग या ब्लास्ट जैसी घटनाएं हो सकती हैं।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक फ्लाइट के दौरान केबिन प्रेशर, ज्यादा तापमान और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को गलत तरीके से रखने से जोखिम और बढ़ जाता है। इसलिए एयर ट्रैवल के दौरान पावर बैंक को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतना जरूरी है।

फ्लाइट में पावर बैंक ले जाते समय इन गलतियों से बचें

चेक-इन बैगेज में न रखें

ज्यादातर एयरलाइंस पावर बैंक को चेक-इन लगेज में रखने की अनुमति नहीं देतीं। इसे हमेशा हैंड बैगेज में रखना चाहिए ताकि किसी भी इमरजेंसी में तुरंत कार्रवाई की जा सके।

सस्ते और बिना सर्टिफिकेशन वाले डिवाइस से बचें

लोकल या बिना सेफ्टी सर्टिफिकेशन वाले पावर बैंक जल्दी गर्म हो सकते हैं। इसलिए हमेशा भरोसेमंद ब्रांड्स जैसे Samsung
 या Xiaomi Indiaजैसे प्रमाणित प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना बेहतर माना जाता है।

लगातार चार्जिंग और इस्तेमाल से बचें

फ्लाइट के दौरान लगातार फोन और पावर बैंक काइस्तेमाल करने से बैटरी गर्म हो सकती है। जरूरत न होने पर पावर बैंक को सुरक्षित तरीके से बैग में रखें और अनावश्यक चार्जिंग से बचें।

डैमेज पावर बैंक बन सकता है बड़ा खतरा

अगर पावर बैंक फूल गया हो, उससे जलने जैसी गंध आ रही हो या वह जरूरत से ज्यादा गर्म हो रहा हो, तो उसका इस्तेमाल तुरंत बंद कर देना चाहिए। ऐसे डिवाइस फ्लाइट के दौरान गंभीर हादसे का कारण बन सकते हैं।

इसके अलावा एयरलाइंस पावर बैंक की क्षमता को लेकर भी नियम तय करती हैं। आमतौर पर 100Wh यानी करीब 27,000mAh तक की क्षमता वाले पावर बैंक को ही हैंड लगेज में ले जाने की अनुमति होती है। इससे ज्यादा क्षमता वाले डिवाइस पर सिक्योरिटी जांच में रोक लग सकती है।

Leave a comment