X Down: भारत में अचानक ठप पड़ी सेवाएं, यूजर्स परेशान

सोमवार शाम भारत में X की सेवाएं ठप रहीं। Downdetector पर 3,000 से ज्यादा शिकायतें दर्ज हुईं, कंपनी की ओर से अब तक कोई बयान नहीं आया।
X Down: भारत में अचानक ठप पड़ी सेवाएं, यूजर्स परेशान

सोमवार शाम भारत में X (पूर्व में ट्विटर) की सेवाएं अचानक ठप हो गईं, जिससे हजारों यूजर्स को ब्लैंक स्क्रीन और नोटिफिकेशन न मिलने की समस्या झेलनी पड़ी। Downdetector पर शिकायतों में तेज उछाल दर्ज हुआ। कंपनी की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

X Down in India: सोमवार शाम करीब 7 बजे भारत में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X की सेवाएं अचानक बाधित हो गईं। यूजर्स को होमपेज लोड न होने, टाइमलाइन रिफ्रेश न होने और नोटिफिकेशन बंद रहने जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट Downdetector के मुताबिक, कुछ ही मिनटों में 3,000 से ज्यादा शिकायतें दर्ज की गईं। यह आउटेज भारत में सामने आया और माना जा रहा है कि यह एलन मस्क के प्लेटफॉर्म पर किसी बड़े सर्वर-साइड तकनीकी गड़बड़ी के कारण हुआ, हालांकि कंपनी ने अब तक इसकी वजह स्पष्ट नहीं की है।

Downdetector पर शिकायतों की बाढ़

आउटेज को ट्रैक करने वाली वेबसाइट Downdetector के आंकड़ों ने साफ कर दिया कि मामला बड़ा है। शाम 7 बजे के आसपास शिकायतों के ग्राफ में तेज उछाल देखा गया।

उपलब्ध डेटा के मुताबिक, शाम 7:02 बजे तक 3,000 से ज्यादा यूजर्स ने X डाउन होने की शिकायत दर्ज कराई। विशेषज्ञों का मानना है कि यह संख्या केवल रिपोर्ट करने वालों की है, जबकि वास्तविक प्रभावित यूजर्स इससे कहीं ज्यादा हो सकते हैं। ग्राफ में अचानक आई सीधी लाल लकीर एक बड़े सर्वर-साइड इश्यू की ओर इशारा कर रही है।

X Down: भारत में अचानक ठप पड़ी सेवाएं, यूजर्स परेशान

ब्लैंक स्क्रीन और नोटिफिकेशन भी ठप

यूजर्स का कहना है कि X.com खोलते ही स्क्रीन खाली दिख रही है या फिर नया कंटेंट लोड नहीं हो रहा। न तो प्रोफाइल खुल पा रही है और न ही नोटिफिकेशन सेक्शन काम कर रहा है। इससे यूजर्स को यह भी पता नहीं चल पा रहा कि उनके पोस्ट पर कोई प्रतिक्रिया आई है या नहीं।

जो लोग दिनभर अपडेट रहने के लिए एलन मस्क के इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए यह आउटेज काफी झुंझलाहट भरा रहा। कई यूजर्स ने यह कन्फर्म करने के लिए दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का सहारा लिया कि वाकई X डाउन है या नहीं।

कब तक बहाल होंगी सेवाएं?

फिलहाल इस तकनीकी खराबी की असली वजह पर कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। आमतौर पर इतने बड़े पैमाने पर आउटेज बैकएंड सर्वर में गड़बड़ी या नेटवर्क ग्लिच की वजह से होता है। जानकारों का कहना है कि यूजर्स को बार-बार ऐप इंस्टॉल या अनइंस्टॉल करने से बचना चाहिए।

Leave a comment