Xiaomi Power Bank: Xiaomi ने लॉन्च किया नया 20,000mAh पावर बैंक, फास्ट चार्जिंग के साथ, जानें कीमत और फीचर्स

Xiaomi ने नया 20,000mAh पावर बैंक लॉन्च किया है, जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। जानें इसके प्रमुख फीचर्स और कीमत के बारे में, पावर बैंक दो आकर्षक

Xiaomi ने चीन में अपने नए प्रोडक्ट के रूप में 20,000mAh की बैटरी क्षमता वाला पावर बैंक लॉन्च किया है, जो अब आपके पॉकेट में फिट होने के साथ फास्ट चार्जिंग का भी समर्थन करता है। इस पावर बैंक को खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए डिजाइन किया गया है, जो अपने स्मार्टफोन या अन्य डिवाइसों को तेजी से और सुरक्षित तरीके से चार्ज करना चाहते हैं।

Xiaomi पावर बैंक के प्रमुख फीचर्स

Xiaomi Power Bank: Xiaomi ने लॉन्च किया नया 20,000mAh पावर बैंक, फास्ट चार्जिंग के साथ, जानें कीमत और फीचर्स

* 20,000mAh बैटरी क्षमता: Xiaomi का यह नया पावर बैंक दो 10,000mAh लिथियम-आयन सेल पर काम करता है, जो 20,000mAh की विशाल बैटरी क्षमता प्रदान करता है। इसकी मदद से यूज़र्स अपने स्मार्टफोन और अन्य डिवाइसों को कई बार चार्ज कर सकते हैं, जिससे लंबी बैटरी लाइफ मिलती हैं।

* 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट: Xiaomi के इस पावर बैंक में 22.5W तक फास्ट चार्जिंग की सुविधा है, जिससे आपके डिवाइस को तेज़ी से चार्ज किया जा सकता है। इस विशेष फीचर के कारण यूज़र्स को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ता।

* तीन डिवाइसों को एक साथ चार्ज करने का विकल्प: इस पावर बैंक में एक बिल्ट-इन USB-C केबल, एक USB-C पोर्ट और एक USB-A पोर्ट शामिल हैं, जिससे यूज़र्स एक साथ तीन डिवाइसों को चार्ज कर सकते हैं। यह सुविधा यात्रा करते समय या जब आपको कई डिवाइसों को चार्ज करने की आवश्यकता हो, बहुत काम आती हैं।

* एविएशन-सेफ डिजाइन: Xiaomi ने इस पावर बैंक को एविएशन-सेफ डिजाइन के साथ पेश किया है, जिससे यह विमान यात्रा के दौरान भी सुरक्षित रहता है। यह अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों के अनुरूप है, और एयरलाइन यात्रा के लिए इसे अनुमति प्राप्त हैं।

सुरक्षा फीचर्स

Xiaomi Power Bank: Xiaomi ने लॉन्च किया नया 20,000mAh पावर बैंक, फास्ट चार्जिंग के साथ, जानें कीमत और फीचर्स

• टेंप्रेचर कंट्रोल: जो ओवरहीटिंग से बचाता हैं।
• शॉर्ट-सर्किट सुरक्षा: डिवाइस को शॉर्ट-सर्किट से बचाता हैं।
• ओवरचार्ज/ओवर-डिस्चार्ज प्रोटेक्शन: बैटरी के अधिक चार्ज या ज्यादा डिस्चार्ज होने से बचाता हैं।
• ओवरकरंट प्रोटेक्शन: डिवाइस को अतिरिक्त करंट से सुरक्षित रखता हैं।

कॉम्पैक्ट और पोर्टेबल डिजाइन

यह पावर बैंक हल्का और कॉम्पैक्ट है (आकार: 128 x 73 x 32mm), जिससे इसे आसानी से पॉकेट में रखा जा सकता है और कहीं भी ले जाया जा सकता है।

कंपैटिबिलिटी

Xiaomi का यह पावर बैंक सभी Android डिवाइसों और iPhone 15 या उससे नए मॉडल्स के साथ पूरी तरह से संगत है, जिससे यह हर प्रकार के स्मार्टफोन और अन्य गैजेट्स के लिए उपयुक्त है।

रंग विकल्प

Xiaomi Power Bank: Xiaomi ने लॉन्च किया नया 20,000mAh पावर बैंक, फास्ट चार्जिंग के साथ, जानें कीमत और फीचर्स

यह पावर बैंक दो आकर्षक मैट-फिनिश रंगों में उपलब्ध है – लाइट ग्रे और डार्क ग्रे, जो इसे और भी स्टाइलिश बनाते हैं।

कीमत और उपलब्धता

Xiaomi ने इस पावर बैंक को चीन में 129 युआन (करीब 1,500 रुपये) की कीमत पर लॉन्च किया है। इसकी पहली सेल 2 जनवरी, 2024 को JD.com पर आयोजित की जाएगी। हालांकि, भारत में इसकी उपलब्धता को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि यह जल्द ही भारतीय बाजार में भी उपलब्ध होगा।

इस नए Xiaomi पावर बैंक के साथ कंपनी ने एक और प्रोडक्ट को बाजार में उतार दिया है, जो अपने यूज़र्स के लिए उच्च गुणवत्ता और विश्वसनीयता की गारंटी प्रदान करेगा।

Leave a comment