स्टार प्लस का पॉपुलर शो 'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' अब 8 साल के लीप के साथ नया मोड़ ले रहा है। शो में अरमान और अभिरा की ऑन-स्क्रीन बेटी मायरा पोद्दार का किरदार अब बड़ी होने जा रही है और इस भूमिका के लिए चाइल्ड आर्टिस्ट अर्शिया शर्मा को चुना गया है।
एंटरटेनमेंट न्यूज़: रोहित पुरोहित और समृद्धि शुक्ला स्टारर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में 8 साल के लीप के बाद अरमान और अभिरा की बेटी मायरा अब बड़ी हो गई है। लीप के बाद कहानी में एक इमोशनल मोड़ आने वाला है, क्योंकि मायरा और वाणी को बड़े बच्चों के रूप में दिखाया जाएगा, जबकि अभिरा और अरमान अपनी जिंदगी के बिल्कुल अलग चैप्टर शुरू करते नजर आएंगे।
नए रिलीज हुए प्रोमो में दो चाइल्ड आर्टिस्ट की एंट्री हुई है, जिनमें से एक मायरा का किरदार निभा रही हैं और दूसरी वाणी के रोल में दिखाई देंगी। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में मायरा पोद्दार का रोल अर्शिया शर्मा निभाएंगी, जिन्होंने भारत का नाम विदेश में भी रोशन किया है।
लीप के बाद कहानी में बड़ा मोड़
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' के नए प्रोमो में दर्शकों को लीप के बाद दो नए चाइल्ड आर्टिस्ट दिखाई दिए हैं। एक मायरा पोद्दार का किरदार निभाएंगी अर्शिया शर्मा, जबकि दूसरी वाणी के रोल में नजर आएंगी। लीप के बाद कहानी में अरमान और अभिरा अपनी-अपनी जिंदगी में नए चैप्टर शुरू करते दिखाई देंगे। मायरा और वाणी को बड़े बच्चों के रूप में दिखाया जाएगा, और कहानी में एक इमोशनल ट्विस्ट आने वाला है, जो दर्शकों के लिए दिलचस्प रहेगा।
अर्शिया शर्मा का चयन मायरा का रोल निभाने के लिए किया गया है। अर्शिया ने पहले सुपर डांसर चैप्टर 4 में हिस्सा लेकर अपनी पहचान बनाई थी, जहां वह टॉप 10 कंटेस्टेंट्स में शामिल हुई थीं। उनके करियर की शुरुआत शॉर्ट फिल्म 'घुंघरू' से हुई और उसके बाद उन्होंने कलर्स टीवी के शो 'मंगल लक्ष्मी' में भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया।
![]()
अमेरिकाज गॉट टैलेंट में अर्शिया का धमाल
अर्शिया शर्मा ने अपने डांस के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का नाम रोशन किया। उन्होंने हॉरर-थीम वाले डांस परफॉर्मेंस से जजों और दर्शकों को प्रभावित किया और स्टैंडिंग ओवेशन हासिल किया। उनकी परफॉर्मेंस उन्हें क्वार्टर फाइनल तक ले गई और यह उन्हें इंटरनेशनल लेवल पर पहचान दिलाने वाला बड़ा मौका बना।
डांस रियलिटी शो 'चैंपियंस का टशन' में भी अर्शिया ने हिस्सा लिया और अपना टैलेंट दिखाया। अब वह Yeh Rishta Kya Kehlata Hai में मायरा का किरदार निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जो उनके एक्टिंग करियर में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होने वाला है।
लीप के बाद बदल गई अभिरा-अरमान की जिंदगी
लीप के बाद शो में अरमान मायरा के साथ पोद्दार हाउस में रहते दिखाई देंगे। प्रोमो के अनुसार बाप-बेटी का रिश्ता बेहद करीबी और खास है। दोनों एक-दूसरे की कंपनी में खुश हैं, जबकि अभिरा अपनी अलग जिंदगी जी रही हैं। हालांकि कहानी में इमोशनल पलों का खजाना है। दादी सा इस बात की चिंता करती हैं कि क्या मायरा अपनी मां को भूल जाएगी।
अरमान कहता है कि अगर मायरा अभिरा को भूल भी जाए, तो कोई फर्क नहीं पड़ेगा। यह लाइन दर्शकों को लीप के बाद की कहानी में गहरी भावनात्मक जटिलताओं का संकेत देती है और आने वाले एपिसोड्स में नए संघर्ष की उम्मीद जगाती है।










