Zim vs Ire Only Test Day 3: तीसरे दिन का खेल हुआ समाप्त, ज़िम्बाब्वे पर मंडराया हार का खतरा; आयरलैंड को जीत के लिए चाहिए 7 विकेट

Zim vs Ire Test के तीसरे दिन का खेल समाप्त हो गया।ज़िम्बाब्वे पर हार का खतरा मंडरा रहा है। आयरलैंड को जीत के लिए केवल 7 विकेट की जरूरत है। जानें तीसरे दिन का हाल

जिम्बाब्वे की दूसरी पारी का आगाज एक बार फिर निराशाजनक रहा, जब केवल 22 रन के स्कोर पर टीम ने अपने दो अहम विकेट गंवा दिए। अभी भी टीम को जीत के लिए 254 रनों की आवश्यकता है। जिम्बाब्वे की ओर से ब्रायन बेनेट ने सबसे ज्यादा 15 रन बनाए, जबकि ताकुदज़्वानाशे कैतानो ने 14 रनों का योगदान दिया।

स्पोर्ट्स न्यूज़: ज़िम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच का तीसरा दिन समाप्त हो गया है। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक ज़िम्बाब्वे की टीम ने 15 ओवरों में तीन विकेट खोकर 38 रन बना लिए हैं। उन्हें अभी भी जीत के लिए 254 रनों की दरकार है। ज़िम्बाब्वे की तरफ से ब्रायन बेनेट ने सबसे ज्यादा 15 रन बनाए, जबकि ताकुदज़्वानाशे कैतानो ने 14 रनों का योगदान दिया। आयरलैंड की गेंदबाजी ने ज़िम्बाब्वे को शुरुआती झटके दिए, जिससे उनकी पारी लड़खड़ा गई।

इस मुकाबले में ज़िम्बाब्वे की अगुवाई क्रेग एर्विन कर रहे हैं, जबकि आयरलैंड की कमान एंड्रयू बालबर्नी के हाथों में है। यह ज़िम्बाब्वे के लिए एक ऐतिहासिक टेस्ट है क्योंकि यह पहली बार है जब वे अपनी घरेलू सरजमीं पर आयरलैंड की मेजबानी कर रहे हैं। दोनों टीमों के बीच पहले एकमात्र टेस्ट जुलाई 2023 में बेलफास्ट में खेला गया था, जहां आयरलैंड ने ज़िम्बाब्वे को चार विकेट से हराया था।

ज़िम्बाब्वे ने दूसरी पारी में गंवाए तीन विकेट 

Zim vs Ire Only Test Day 3: तीसरे दिन का खेल हुआ समाप्त, ज़िम्बाब्वे पर मंडराया हार का खतरा; आयरलैंड को जीत के लिए चाहिए 7 विकेट

ज़िम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच खेले जा रहे एकमात्र टेस्ट मैच में ज़िम्बाब्वे की दूसरी पारी की शुरुआत एक बार फिर निराशाजनक रही। महज 22 रन के स्कोर पर टीम के दो बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। ज़िम्बाब्वे को अभी भी जीत के लिए 254 रनों की जरूरत है। ब्रायन बेनेट ने ज़िम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा नाबाद 15 रन बनाए हैं, जबकि ताकुदज़्वानाशे कैतानो ने 14 रनों का योगदान दिया। 

ब्रायन बेनेट (नाबाद 15) और ट्रेवर ग्वांडू (नाबाद 0) क्रीज पर टिके हुए हैं। आयरलैंड की ओर से बैरी मैक्कार्थी ने ज़िम्बाब्वे को पहली बड़ी सफलता दिलाई। मार्क अडायर, बैरी मैक्कार्थी और मैथ्यू हम्फ्रीज़ ने एक-एक विकेट हासिल किया।

आयरलेंड ने पहली पारी में बनाए 260 रन 

Zim vs Ire Only Test Day 3: तीसरे दिन का खेल हुआ समाप्त, ज़िम्बाब्वे पर मंडराया हार का खतरा; आयरलैंड को जीत के लिए चाहिए 7 विकेट

इस एकमात्र टेस्ट मैच के पहले दिन आयरलैंड के कप्तान एंड्रयू बालबर्नी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि, आयरलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और महज 31 रन के स्कोर पर आधी टीम पवेलियन लौट गई। पहली पारी में आयरलैंड की टीम 56.4 ओवरों में 260 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम के लिए एंडी मैकब्राइन ने शानदार नाबाद 90 रनों की पारी खेली। उन्होंने 132 गेंदों पर 12 चौके लगाए। उनके साथ मार्क अडायर ने 78 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया।

अन्य बल्लेबाजों में लोर्कन टकर ने 33 रन बनाए, जबकि पीटर मूर (4 रन), एंड्रयू बालबर्नी (9 रन), कर्टिस कैंपर (6 रन), हैरी टेक्टर (0 रन), पॉल स्टर्लिंग (10 रन), बैरी मैक्कार्थी (0 रन), मैथ्यू हम्फ्रीज़ (8 रन), और क्रेग यंग (5 रन) खास प्रदर्शन नहीं कर सके। ज़िम्बाब्वे की ओर से ब्लेसिंग मुज़ारबानी ने घातक गेंदबाजी की और 7 विकेट झटके। उनके अलावा रिचर्ड नगारवा ने 2 विकेट और ट्रेवर ग्वांडू ने 1 विकेट हासिल किया। 

जिम्बाब्वे की पहली पारी 267 रन पर सिमटी 

Zim vs Ire Only Test Day 3: तीसरे दिन का खेल हुआ समाप्त, ज़िम्बाब्वे पर मंडराया हार का खतरा; आयरलैंड को जीत के लिए चाहिए 7 विकेट

जिम्बाब्वे ने अपनी पहली पारी में 86.1 ओवरों में 267 रन बनाए और पहली पारी में आयरलैंड के खिलाफ 7 रन की मामूली बढ़त हासिल की। हालांकि जिम्बाब्वे की शुरुआत भी निराशाजनक रही और 26 रन के स्कोर पर पहला बड़ा झटका लगा। निक वेल्च ने टीम के लिए सर्वाधिक 90 रनों की पारी खेली, जिसमें उन्होंने संयमित बल्लेबाजी करते हुए महत्वपूर्ण योगदान दिया। ब्लेसिंग मुज़ारबानी ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 47 रन जोड़े।

अन्य प्रमुख बल्लेबाजों में ताकुदज़्वानाशे काइतानो ने 26 रन, वेस्ली मधेवेरे ने 26 रन और ट्रेवर ग्वंडू ने नाबाद 18 रन बनाए। वहीं, बेन कुरेन (12 रन), ब्रायन बेनेट (7 रन), जॉनाथन कैंपबेल (4 रन), न्याशा मायावो (18 रन), न्यूमैन न्यामुरी (0 रन), और रिचर्ड नगारवा (15 रन) ने सीमित योगदान दिया। आयरलैंड के लिए गेंदबाजी में बैरी मैक्कार्थी ने घातक प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट चटकाए। उनके अलावा एंडी मैकब्राइन ने 3 विकेट और मार्क अडायर ने 2 विकेट लिए। मैथ्यू हम्फ्रीस को भी 1 विकेट मिला। 

आयरलैंड की दूसरी पारी रही शानदार 

Zim vs Ire Only Test Day 3: तीसरे दिन का खेल हुआ समाप्त, ज़िम्बाब्वे पर मंडराया हार का खतरा; आयरलैंड को जीत के लिए चाहिए 7 विकेट

आयरलैंड ने दूसरी पारी में शानदार शुरुआत की और सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 46 रनों की साझेदारी की। टीम ने 93.3 ओवरों में 298 रन बनाकर अपनी पारी समाप्त की और जिम्बाब्वे के सामने 292 रनों का लक्ष्य रखा। आयरलैंड के कप्तान एंड्रयू बालबर्नी ने 66 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि लोर्कन टकर ने 58 रन बनाए।

अन्य बल्लेबाजों में कर्टिस कैंपर ने 39 रन, पीटर मूर ने 30 रन, पॉल स्टर्लिंग ने 21 रन और हैरी टेक्टर ने 17 रन बनाए। एंडी मैकब्राइन (16 रन), मार्क अडायर (15 रन), बैरी मैकार्थी (11 रन), क्रेग यंग (2 रन), और मैथ्यू हम्फ्रेस (नाबाद 1 रन) ने भी योगदान दिया। जिम्बाब्वे के लिए रिचर्ड नगारवा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए। उनके अलावा ट्रेवर ग्वंडु और वेस्ली मधेवेरे ने दो-दो विकेट हासिल किए। 

Leave a comment