अनंत-राधिका की शादी में बॉयफ्रेंड शिखर संग पहुंची जाह्नवी कपूर, वेदांत रैना ने रूमर्ड गर्लफ्रेंड ख़ुशी कपूर का पकड़ा हाथ, जाह्नवी का रहा शॉकिंग रिएक्शन

भारत हिंदी न्यूज़, नई दिल्ली हिंदी न्यूज़, बॉलीवुड हिंदी न्यूज़, ट्यूजडे हिंदी न्यूज़, 15 जुलाई हिंदी न्यूज़, अनंत-राधिका की शादी में शिखर संग पहुंची जाह्नवी कपूर

लगातार सुर्ख़ियों में रहे अभिनेता वेदांग रैना (Vedang Raina) पिछले कुछ समय से जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की बहन खुशी कपूर (Khushi Kapoor) को डेट करने को लेकर चर्चा में हैं। 13 जुलाई को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से तीनों की फोटो वायरल हो रही है जिसमें जाह्नवी कपूर का रिएक्शन सबसे शॉकिंग रहा है।

अनंत-राधिका की शादी में बॉयफ्रेंड शिखर संग पहुंची जाह्नवी कपूर, वेदांत रैना ने रूमर्ड गर्लफ्रेंड ख़ुशी कपूर का पकड़ा हाथ, जाह्नवी का रहा शॉकिंग रिएक्शन

Bollywood News:  बी-टाउन की सबसे चर्चित बहनों में शुमार जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) और खुशी कपूर (Khushi Kapoor) अपने अभिनय और फैशन डिजाइनर के साथ-साथ रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियां बटोर रही हैं। बता दें कि गुंजन सक्सेना की स्टार जाह्नवी इन दिनों बिजनेसमैन शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं, तो वहीं, दूसरी ओर उनकी छोटी बहन खुशी कपूर को अभिनेता वेदांग रैना (Vedang Raina) के साथ देखा जा रहा है।

वेदांग रैना संग ख़ुशी कपूर

बता दें कि अभिनेता वेदांग रैना और जाह्नवी की छोटी बहन ख़ुशी कपूर का नाम काफी समय से एक-दूसरे के साथ जुड़ रहा है। हाल ही में दोनों ने एक साथ फिल्म 'द आर्चीज' (The Archies) से बॉलीवुड में डेब्यू किया है।

अनंत-राधिका की शादी में बॉयफ्रेंड शिखर संग पहुंची जाह्नवी कपूर, वेदांत रैना ने रूमर्ड गर्लफ्रेंड ख़ुशी कपूर का पकड़ा हाथ, जाह्नवी का रहा शॉकिंग रिएक्शन

फिल्म के बाद से ही उनके डेटिंग की लगातार खबरें आ रही हैं। बता दें कि उन दोनों के साथ में घूमने, पार्टी करने के साथ-साथ अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग में दोनों को ट्विनिंग करते नजर आये थे। फ़िलहाल उनकी एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

जाह्नवी और ख़ुशी की तस्वीरें शेयर

हाल ही में फैशन डिजाइनर प्रबल गुरुंग ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी से अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं। जहां उन्होंने एक फोटो में कपूर सिस्टर्स जाह्नवी और खुशी की फोटो शेयर की है जिसमें उन्होंने लिखा है, "My Beauties।'' वहीं, उन्होंने सोशल मीडिया पर एक और फोटो शेयर की है, जिसमें खुशी और जाह्नवी के साथ वेदांग भी नजर आ रहें हैं।

अनंत-राधिका की शादी में बॉयफ्रेंड शिखर संग पहुंची जाह्नवी कपूर, वेदांत रैना ने रूमर्ड गर्लफ्रेंड ख़ुशी कपूर का पकड़ा हाथ, जाह्नवी का रहा शॉकिंग रिएक्शन

उनकी इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि अभिनेता वेदांग रैना ने अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड खुशी कपूर का हाथ पकड़ा हुआ है और यह देख पास में बैठीं जाह्नवी कपूर का शॉकिंग रिएक्शन रहा हैं। वहीं, खुशी की नजर वेदांग पर है और वह ब्लश कर रही हैं। बता दें कि फोटो के साथ फैशन डिजाइनर प्रबल ने कैप्शन में लिखा, "आजकल के बच्चे।"

जाह्नवी और खुशी गोल्डन कलर की ड्रेस में आई नजर

अनंत-राधिका की शादी में बॉयफ्रेंड शिखर संग पहुंची जाह्नवी कपूर, वेदांत रैना ने रूमर्ड गर्लफ्रेंड ख़ुशी कपूर का पकड़ा हाथ, जाह्नवी का रहा शॉकिंग रिएक्शन

बता दें कि बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में कपूर सिस्टर्स जाह्नवी और खुशी गोल्डन कलर की ड्रेस में लाजवाब लग रही थीं। वहीं, वेदांग भी क्रीम कलर के कुर्ता-पायजामा में नजर आए हैं।

अनंत-राधिका की शादी में बॉयफ्रेंड शिखर संग पहुंची जाह्नवी कपूर, वेदांत रैना ने रूमर्ड गर्लफ्रेंड ख़ुशी कपूर का पकड़ा हाथ, जाह्नवी का रहा शॉकिंग रिएक्शन

एक्ट्रेस जाह्नवी ने गोल्डन शिमरी लहंगे के साथ चोकर सेट पहना था और मैसी चोटी से उनका लुक काफी अच्छा लग रहा था। वहीं, खुशी ने फुल स्लीव्स ब्लाउज के साथ ग्रे-गोल्डन लहंगा पहना था। उन्होंने अपने लहंगे के साथ मल्टीलेयर्ड ज्वेलरी अटैच कर लुक पूरा किया था।

 

Leave a comment