राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हुए कोरोना पॉजिटिव, सोशियल मिडिया 'X' पर कहा - मैं आइसोलेशन में हूं,

भारत हिंदी न्यूज़, नई दिल्ली न्यूज़, टुडेज हिंदी न्यूज़, 6 मार्च, राजस्थान हिंदी न्यूज़, राजस्थान सीएम भजनलाल शर्मा हुए कोरोना पॉजिटिव हिंदी न्यूज़, राजस्थान न्यूज़

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हुए कोरोना पॉजिटिव, सोशियल मिडिया 'X' पर कहा - मैं आइसोलेशन में हूं,

Rajasthan CM Bhajanlal Sharma Corona Positive: राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। हालांकि, वे कार्यक्रमों में वर्चुअल रूप से शामिल रहेंगे।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस पर उन्होंने स्वयं को आइसोलेट कर लिया है। हालांकि, वे आगामी सभी कार्यक्रमों में वर्चुअल रूप से शामिल होंगे। यह जानकारी मुख्यमंत्री ने अपने ‘X’ अकाउंट पर किए गए एक पोस्ट के जरिए दी।

स्वास्थ्य परीक्षण के बाद कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

CM भजनलाल शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य समस्या के चलते उन्होंने आज स्वास्थ्य परीक्षण करवाया था, जिसके बाद उनकी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मुख्यमंत्री ने पोस्ट में कहा कि वे स्वयं को आइसोलेशन में कर लिया है और चिकित्सकों की सलाह का पूर्णतः पालन कर रहे हैं एवं आगामी सभी कार्यक्रमों में वर्चुअल रुप से सम्मिलित रहेंगे।',

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने जल्द सवस्थ होने की कामना की

सोशल मिडिया के जरिये मिली जानकारी के अनुसार, राजस्थान के पूर्व CM अशोक गहलोत ने 'X' पर पोस्ट के जरिए सीएम भजनलाल के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि ''मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कोविड पॉजिटिव होने की सूचना मिली। मैं उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।'

 

 

Leave a comment