Uttrakhand Accident News: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, लैंसडॉन में खाई में गिरी सूमो गोल्ड... नौ लोग थे वाहन में सवार; मच गई चीख-पुकार

Uttrakhand Accident News: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, लैंसडॉन में खाई में गिरी सूमो गोल्ड... नौ लोग थे वाहन में सवार; मच गई चीख-पुकार
Last Updated: 17 जून 2024

उत्तराखंड में  रविवार को चौकी गुमखाल पर हादसे की सूचना मिली। बताया कि गुमखाल और सतपुली के बीच कुल्हड़ मोड़ के पास एक वाहन यूके 15 टीए 0713 सूमो गोल्ड तेज रफ्तार के चलते अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गयी है। वाहन में उस समय नौ लोग सवार थे।

पौड़ी: शनिवार को अलकनंदा नदी में टेंपो ट्रेवलर गिरने से 14 लोगों की बेरहमी सी जान चली गई थी। रविवार (16 जून) को भी उत्तराखंड में एक दर्दनाक घटना घटित हुई। पौड़ी जिले के लैंसडॉन में एक टाटा सूमो वाहन तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। वाहन में उस समय नौ लोग सवार थे और सभी गंगा दशहरा के मौके पर गंगा स्नान के लिए हरिद्वार के लिए निकले थे। जानकारी के मुताबिक प्रातः 6:15 बजे चौकी गुमखाल पर इस घटना की सूचना मिली। सभी घायलों को एम्बुलेंस से सतपुली चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया।

Subkuz.com ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी गुमखाल और सतपुली से एसडीआरएफ (ज्य प्रतिक्रिया सहायता दल) थानाध्यक्ष सतपुली कुमार घटनास्थल पर पहुंचे। उसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में सवार सभी घायल व्यक्तियों को खाई से बाहर निकाला गया। घटना के दौरान वाहन में नौ लोग थे सभी तिमली गांव से हरिद्वार स्नान करने के लिए जा रहे थे।

हादसे में घायल लोग

. कीर्ति रावत पुत्री महिपाल सिंह रावत

. संजय कुमार सैनी उम्र 25 वर्ष

. कुलवन्ती देवी उम्र 60 साल

. सूरज गुसाईं उम्र 27 वर्ष

. सूरज कुमार पाल उम्र 46 वर्ष

. रशिमी देवी उम्र 24 साल

. भगवती देवी उम्र 41 साल

. अनिता देवी उम्र 40 साल

. सरोजनी देवी उम्र 49 साल सभी कशाणी तामली के रहने वाले हैं।

Leave a comment