ओंकार लाल सुडान में बमबारी और गोलियों के बीच बचकर भारत पहुंचे:बोले- सुरक्षित घर पहुँचने की उम्मीद छोड़ दी थी, एयरपोर्ट पहुंचने पर हुआ स्वागत

ओंकार लाल सुडान में बमबारी और गोलियों के बीच बचकर भारत पहुंचे:बोले- सुरक्षित घर पहुँचने की उम्मीद छोड़ दी थी, एयरपोर्ट पहुंचने पर हुआ स्वागत
Last Updated: 29 अप्रैल 2023

सूडान में मिलिट्री और पैरामिलिट्री के बीच जारी गृहयुद्ध के बिच भारत सरकार द्वारा ऑपरेशन कावेरी के तहत भारतीयों को सुरक्षित घर लाने का काम  भारतीय सेना बखूबी पूरा कर रही है। इसी कड़ी में उदयपुर जिले के खरसान गांव निवासी ओंकार लाल गोपावत को लाया गया। ओंकार लाल ने बताया- कुछ माह पहले वह एक प्रतिष्ठान पर कार्य करने सूडान गए थे।

कुछ दिनों से गृह युद्ध होने से वह चिंतित था, लेकिन केन्द्र सरकार ने ऑपरेशन कावेरी के माध्यम से उन्हें और उनके अन्य साथियों को सुरक्षित सूडान से रेस्क्यू कर अपने देश लेकर आए। फ्लाइट से वे मुंबई पहुंचे। जहां रुकने के बाद दोपहर को उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां पहुंचने पर बड़गांव उप रजिस्ट्रार ईश्वर खटीक और आरआई किशन प्रजापत ने उनका माला पहना कर स्वागत किया। फिर उनके गांव छोड़ा गया।

 

बमबारी और गोलियों की आवाज से दहशत में थे,ओंकार लाल
ओंकार लाल ने बताया- मैं सूडान के अनदुर्मान में एक गुजराती परिवार के खाना बनाने का काम करता हूं। 10 अप्रैल को हमारे इलाके में गोलीबारी शुरू हुई। हमारी गली के ठीक पीछे टीवी रेडियो का स्टेशन है। वहां हमला हो गया। गोलियों की आवाजें आने लगी तो हम बुरी तरह सहम गए।

 

 

एक पल तो खुद के यहाँ से सुरक्षित अपने देश पहुंचने की उम्मीद छोड़ दी थी। फिर जिस गुजराती परिवार के यहां खाना बनाता था। हम सभी ने मिलकर ऑपरेशन कावेरी के तहत रजिस्ट्रेशन कराया। इसमें नाम आ गया तो हमें अनदुर्मान से पोर्ट सूडान लाया गया। फिर आर्मी का प्लेन आया और वहां से हम भारत के लिए रवाना हुए।

Leave a comment