Himachal Weather News: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, लापता लोगों के लिए शुरू किया तलाशी अभियान, IMD ने जारी किया अलर्ट

भारत हिंदी न्यूज़, दिल्ली हिंदी न्यूज़, हिमाचल प्रदेश अपडेट हिंदी न्यूज़, 4अगस्त, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, लापता लोगों के लिए शुरू किया तलाशी अभियान अपडेट

हिमाचल प्रदेश में अभी तक मानसून का कहर जारी है। हिमाचल के छह जिलों में IMD ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। अचानक बादल फटने से बाढ़ में हुए लापता 47 लोगों की अभी तक कोई सूचना नहीं मिली है। एनडीआरएफ, सीडीआरएफ, पुलिस व होमगार्ड के जवानों ने लापता लोगों की तलाश के लिए तलाशी अभियान जारी किया है।

Shimla Update: हिमाचल प्रदेश के 6 जिलों ऊना, कांगड़ा, मंडी, सोलन, सिरमौर व शिमला में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा व आंधी का येलो अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों के मध्य धर्मशाला में 55.6 मिलीमीटर, बिलासपुर में 43.5 मिलीमीटर, पांवटा साहिब में 67.2 मिलीमीटर, बरठीं में 18.5 मिलीमीटर, कांगड़ा में 46.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

Himachal Weather News: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, लापता लोगों के लिए शुरू किया तलाशी अभियान, IMD ने जारी किया अलर्ट

भारी वर्षा के कारण सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश में 116 सड़कें सहित दो एनएच बंद किये गए हैं। जिसमें शिमला में 27 सड़कें, कुल्लू में एनएच 305 व 34 सड़कें, मंडी में एक एनएच 70 व 37 सड़कें बंद हैं। भारी बारिश के चलते रामपुर में 15, कुल्लू में 93, मंडी में 37 और हमीरपुर में 15 ट्रांसफार्मर खराब बताया जा रहा हैं। जिस वजह से स्थानीय लोगों के घरों में बिजली की भी सुविधा नहीं है।

Himachal Weather News: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, लापता लोगों के लिए शुरू किया तलाशी अभियान, IMD ने जारी किया अलर्ट

अधिकतर स्थानों पर जारी किया येलो अलर्ट

मौसम विभाग IMD ने 7 व 8 अगस्त को आंधी के साथ-साथ कई स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश में न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट बताई गई और अधिकतम तापमान में एक से छह डिग्री की गिरावट बताई है। रिकांगपिओ में 5.2, भुंतर में 5.6, चंबा में 4.8, कल्पा में 4.6 डिग्री की गिरावट बताई गई है।

Himachal Weather News: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, लापता लोगों के लिए शुरू किया तलाशी अभियान, IMD ने जारी किया अलर्ट

तीसरे दिन भी जारी रहा तलाशी अभियान

बादल फटने व अचानक बाढ़ के कारण हिमाचल प्रदेश में तीन दिन पहले शिमला, मंडी व कुल्लू के सात स्थानों पर लापता हुए 47 लोगों में से अभी तक कोई भी नहीं मिला है। सीडीआरएफ, पुलिस, एनडीआरएफ व होमगार्ड के जवानों ने लापता लोगों की तलाश के लिए तलाशी अभियान शुरू किया हुआ है।

Himachal Weather News: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश, लापता लोगों के लिए शुरू किया तलाशी अभियान, IMD ने जारी किया अलर्ट

लापता लोगों की तलाश

शिमला के मंडी के चौहारघाटी में 5 लोग, कुल्लू में नौ लोग, और समेज में 33 लोग लापता हैं। बादल फटने से अचानक बाढ़ आने के कारण अभी तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। जेसीबी और ड्रोन सहित अलग-अलग उपकरणों की सहायता से लापता लोगों की तलाश के लिए तलाशी अभियान चलाया हुआ है। इस आपदा में 42 मकानों को आंशिक तौर पर नुकसान पहुंचा और 61 मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुके हैं।

 

 

Leave a comment