The Kandahr Hijack Controversy: विवादों में घिरी 'IC 814'- Series, सरकार की फटकार के बाद सीरीज में होंगे बड़े बदलाव, Netflix ने दिया आश्वासन

The Kandahr Hijack Controversy: विवादों में घिरी 'IC 814'- Series, सरकार की फटकार के बाद सीरीज में होंगे बड़े बदलाव, Netflix ने दिया आश्वासन, विवादों मे 'IC 814'

आईसी 814- द कंधार हाइजैक, जिसमें विजय वर्मा मुख्य भूमिका में हैं, इस समय विवादों में घिरी हुई है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इस सीरीज को लेकर नेटफ्लिक्स को समन भेजा था, जिसके पीछे भारतीय लोगों की भावनाओं को आहत पहुंचाने का मामला था।मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स के साथ एक बैठक के बाद, उनके प्रमुख की तरफ से एक ताजा बयान जारी किया है।

New Delhi: 1999 में अफगानिस्तान के कंधार में भारतीय नागरिकों से भरे हवाई जहाज IC 814 के आतंकियों द्वारा हाइजैक होने की एक गंभीर घटना को हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई वेब सीरीज "आईसी 814- द कंधार हाइजैक" में दर्शाया गया है।

हालांकि, इस सीरीज में आतंकवादी किरदारों के हिंदू कोडनेम के चयन को लेकर विवाद उठ खड़ा हुआ है। इसी मामले में भारतीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स को समन भेजा है। मंत्रालय की चिंता ये है कि इस तरह के नामों से दर्शकों की भावनाएं आहत हो सकती हैं।

IC 814- द कंधार हाइजैक सीरीज में होंगे बदलाव

The Kandahr Hijack Controversy: विवादों में घिरी 'IC 814'- Series, सरकार की फटकार के बाद सीरीज में होंगे बड़े बदलाव, Netflix ने दिया आश्वासन

आईसी 814- द कंधार हाइजैक पर बढ़ते विवाद को देखते हुए, सोमवार को भारतीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स को तलब किया। इस बैठक के माध्यम से मंत्रालय ने अपनी चिंताओं को स्पष्ट किया, विशेष रूप से उस सामग्री के संबंध में जो दर्शकों की भावनाओं को आहत कर सकती है। मंत्रालय और नेटफ्लिक्स के सदस्यों के बीच मंगलवार को आयोजित मीटिंग में, दोनों पक्षों ने तर्क-वितर्क किया और इस विवाद के समाधान के लिए संभावित विकल्पों पर चर्चा की।

इसके बाद, नेटफ्लिक्स ने आईसी 814- द कंधार हाइजैक सीरीज में आवश्यक बदलाव का आश्वासन दिया है। नेटफ्लिक्स की कंटेंट हेड मोनिका शेरगिल ने एक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया है:

"बढ़ते विवाद को देखते हुए, हम सीरीज में शुरुआती डिस्क्लेमर में परिवर्तन करेंगे।"

"डिस्क्लेमर में आतंकियों के असली नाम के साथ कोडनेम को भी शामिल किया जाएगा।"

"हम भारत की सांस्कृतिक और ऐतिहासिक कहानियों को सही तरीके से दर्शाना चाहते हैं।"

ये मुख्य बिंदु हैं जिन्हें आईसी 814- द कंधार हाइजैक में संशोधित किया जाएगा। बता दें कि इस सीरीज को 29 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था।

The Kandahr Hijack Controversy: विवादों में घिरी 'IC 814'- Series, सरकार की फटकार के बाद सीरीज में होंगे बड़े बदलाव, Netflix ने दिया आश्वासन

Netflix ने विवाद को सुलझाने का दिया आश्वासन

आईसी 814 के विवाद को ध्यान में रखते हुए, भारतीय सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने नेटफ्लिक्स को फटकार भी लगाई थी। 3 सितंबर को समाचार एजेंसी एएनआई के ट्वीट में यह जानकारी दी गई कि सरकार ने नेटफ्लिक्स पर भारत के लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने को लेकर गंभीरता से प्रतिक्रिया दी है और उन्होंने तथ्य जांच करने के संबंध में स्पष्टीकरण मांगा है।

इस पर अब नेटफ्लिक्स ने अपना पक्ष रखा है, जिसमें उन्होंने विवाद को सुलझाने के लिए आवश्यक बदलाव करने का आश्वासन दिया। मंत्रालय की तरफ से की गई फटकार और सवालों का जवाब देने के लिए नेटफ्लिक्स ने इस मामले में सक्रियता दिखाई है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि वे भारतीय दर्शकों की चिंताओं को गंभीरता से ले रहे हैं।

 

 

Leave a comment