Anant Ambani Sangeet Ceremony: सितारों से सजी अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट Sangeet Ceremony, भारतीय क्रिकेट जगत की नामचीन हस्तियां समेत कई सेलेब्स पहुंचे

Anant Ambani Sangeet Ceremony: सितारों से सजी अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट Sangeet Ceremony, भारतीय क्रिकेट जगत की नामचीन हस्तियां समेत कई सेलेब्स पहुंचे
Last Updated: 30 नवंबर -0001

मुकेश और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी को अब कुछ ही दिन बचे हैं। इसी बीच 5 जुलाई की शाम अनंत - राधिका मर्चेंट की संगीत नाइट का आयोजन किया था। जिसमें कई जानीमानी हस्तियां शामिल हुई।

Anant-Radhika Wedding: अनंत अंबानी 12 जुलाई को अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट से शादी करने वाले है। मुंबई में इन दिनों भारत के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अम्बानी की शादी की तैयारियां जोरो- शोरों से रही है। इसी बीच 5 जुलाई, शुक्रवार को उनकी संगीत नाइट का आयोजन किया गया है जिसमें कई सेलेब्स और कई भारतीय जानीमानी हस्तियां पहुंची।

बता दें कि अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी में कई बॉलीवुड सितारों से महफिल सजी है। इनमें अर्जुन कपूर, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, स्टेबिन बेन और शिखर पहाड़िया समेत कई सितारे नाइट फंक्शन में पहुंचे।

अनंत अंबानी - राधिका की संगीत सेरेमनी

मिली जानकारी के अनुसार देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की राधिका मर्चेंट के साथ शादी 12 जुलाई को होने जा रही है। उनकी शादी की रस्में मार्च से थी। इसी दौरान शुक्रवार को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी समारोह का आयोजन किया गया था। जो मुंबई के नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) में ऑर्गेनाइज किया गया।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने अपनी संगीत सेरेमनी नाइट में दोनों ने काफी अच्छी परफोर्मेंस दी है। इस संगीत नाईट के लिए राधिका ने गोल्डन कलर के ऑफ शोल्डर टॉप के साथ लहंगा चुना पहना था। वहीं गोल्डन वर्क वाले ब्लैक सूट में अनंत भी जबरदस्त लग रहे थे।

MS. धोनी अपनी वाइफ साक्षी के साथ

subkuz.com को मिली जानकरी के अनुसार, शुक्रवार यानि 5 जुलाई की शाम को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी समारोह का आयोजन मुंबई के नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) में किया गया। जहां बॉलीवुड की हस्तियों के समेत भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज स्टार्स ने भी शिरकत की।

बता दें कि Team India और चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान MS धोनी भी अपनी पत्नी साक्षी के साथ इस सेरेमनी में नजर आये हैं। यहां धोनी ने ड्रेस में पार्टीवियर कुर्ता पहना हुआ था, जिस पर बहुत ही सुन्दर फूलों की कढाई की हुई थी।

बड़े भाई और भाभी के साथ पहुंचे हार्दिक

मिली जानकारी के मुताबिक, अनंत अंबानी के इस समारोह में हाल ही T20 World Cup ट्रॉफी जीतकर आए सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या भी नजर आए।

इस संगीत समारोह में क्रिकेटर हार्दिक पांड्या अपने बड़े भाई क्रुणाल, भाभी पंखुड़ी और मुंबई इंडियन्स में अपने साथी बल्लेबाज ईशान किशन के साथ दिखें हैं। वहीं, सूर्यकुमार यादव भी अपनी पत्नी देविशा शेट्टी के साथ समारोह में पहुंचे। यहां दोनों ने ब्लैक ड्रेस में शिरकत की, जो गोल्डन सितारों से बनी थी।

आलिया भट्ट और रणबीर ने की शिरकत

5 जुलाई यानि शुक्रवार की शाम हुई अनंत - राधिका मर्चेंट की संगीत नाइट में फिल्म स्टार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने भी शिरकत की। इस दौरान दोनों ब्लैक में ट्विनिंग करते नजर आए। जहां आलिया ब्लैक कलर के फिश कट लहंगे में, तो वहीं रणबीर ब्लैक शेरवानी में देखे गए हैं।

अमीषा पटेल और अनन्या पांडेय

एक्ट्रेस अमीषा पटेल भी अनंत-राधिका की संगीत सेरेमनी में पहुंचीं। बताया जा रहा है कि उन्होंने फंक्शन के लिए गोल्डन लहंगे के साथ ग्रीन जूलरी पहनी थी। 

वहीं, गोल्डन साड़ी में अनन्या पांडे भी सेरेमनी में शिरकत करती दिखी। वह काफी हसीन लग रही थीं। ऑफ शोल्डर ब्लाउज में उनका लुक काफी अच्छा लग रहा था।

गोल्डन साड़ी में माधुरी दीक्षित

शुक्रवार को आयपजीत अंबानी की सेरेमनी में सुपर फिल्म स्टार माधुरी मैम भी नजर आई हैं। जो गोल्डन कलर की ट्रांसपेरेंट साड़ी में धक-धक गर्ल ने सभी की धड़कनें बढ़ा दीं। माधुरी दीक्षित इस अंदाज में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

 

 

Leave a comment
 

Latest Columbus News