Mumbai: बॉलीवुड स्टार सलमान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, मुंबई क्राइम ब्रांच ने गुजरात से दबोचा

Mumbai: बॉलीवुड स्टार सलमान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, मुंबई क्राइम ब्रांच ने गुजरात से दबोचा
Last Updated: 16 अप्रैल 2024

सलमान खान के घर पर फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। इस मामले में पुलिस ने दोनों शूटरों को गुजरात के भुज से गिरफ्तार किया है।

Mumbai Crime: बांद्रा में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने कथित तौर पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस ने पुष्टि की है कि दोनों आरोपियों को सोमवार (15 अप्रैल) देर रात गुजरात के भुज में दबोचा गया है। बता दें कि इससे पहले मुंबई क्राइम ब्रांच ने नवी मुंबई से दो लोगों को गिरफ्तार किया था। सलमान खान के घर हुई फायरिंग के बाद से ही पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस को आरोपियों की हुई पहचान

subkuz.com को मिली जानकारी के अनुसार, एक आरोपी की पहचान हरियाणा के गुरुग्राम निवासी विशाल उर्फ कालू के रूप में हुई थी। STF टीम इस मामले को लेकर आरोपी विशाल के घर भी पहुंची थी। इस दौरान उसके परिजनों से पूछताछ की गई। जानकारी के मुताबिक विशाल डेढ़ साल से घर से बाहर ही था। बताया कि वह स्क्रैप का बिजनेस करने वाले व्यापारी सचिन उर्फ गोदा की हत्या के मामले में भी आरोपी रह चुका है। ऐसे ही कई मामले उसके खिलाफ दर्ज है।

सलमान के घर के बाहर की फायरिंग

बता दें कि बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट पर बाइक सवार दो हमलावरों ने सुबह करीब 5 बजे फायरिंग कर दी थी। इस घटना को रविवार सुबह अंजाम दिया गया है। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। उनके द्वारा की गई 5 राउंड फायरिंग में से एक गोली सलमान खान के घर में जाकर गिरी। सलमान उस वक्त घर पर ही मौजूद थे। बताया जा रहा है कि इस मामले में गैंगस्टर लॉरेंस विश्ननोई से जुड़े कुछ लोगों का नाम भी सामने आया है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले में दो लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया था।

इससे पहले सलमान को मिली थी धमकी

एक्टर सलमान खान से जुड़े एक अन्य अहम घटनाक्रम में पुलिस अधिकारी ने subkuz.com टीम को बताया कि, हमलावरों ने कुछ दिन पहले बांद्रा में सलमान के आवास गैलेक्सी अपार्टमेंट की रेकी की थी। पुलिस ने इस मामले में पुष्टि की जिसके दौरान उनको संदेह है कि अनमोल ने फेसबुक पोस्ट डालने के लिए VPN (वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क) को कनेक्ट किया था। पुलिस के अनुसार बॉलीवुड स्टार सलमान खान के घर फायरिंग की जिम्मेदारी लेने वाली धमकी भरी फेसबुक पोस्ट गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल ने पुर्तगाल से की थी।

Leave a comment