UP Police Constable Result 2024: यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परिणाम जारी, जानें कैसे करें चेक

यूपी पुलिस सिपाही भर्ती 2024 का परिणाम जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार अपना रिजल्ट यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की वेबसाइट से चेक कर सकते हैं। जानें, रिजल्ट चेक

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस सिपाही भर्ती के लिए दस्तावेज़ सत्यापन (DV) और शारीरिक परीक्षण (PST) के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। उम्मीदवार अपनी स्थिति की जांच के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं और चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

UP Police Constable Result 2024: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने 2024 के यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। यह जानकारी यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर दी है। यूपी पुलिस की लिखित परीक्षा 23, 24, 25 और 30 अगस्त 2024 को आयोजित की गई थी।

UPPRPB ने अपनी वेबसाइट पर एक विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 के लिए आयोजित लिखित परीक्षा के प्राप्तांकों की श्रेष्ठता और आरक्षण के नियमों के अनुसार अभिलेखों की संवीक्षा तथा शारीरिक मानक परीक्षण (DV/PST) के लिए अर्ह उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित कर दी गई है।

उम्मीदवार अपना परिणाम यहां क्लिक करके देख सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर भी जा सकते हैं।

यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट चेक करने का तरीका

  • सबसे पहले, आपको यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर विजिट करना होगा।
  • इसके बाद, उम्मीदवार यहां जाकर लॉगइन कर सकते हैं।
  • रिजल्ट चेक करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • इसके बाद, कैप्चा कोड भरें और साइन इन करें।
  • रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगा।

रिजल्ट में आपका रजिस्ट्रेशन नंबर, रोल नंबर और नाम दिखाई देगा। अब चयनित अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल टेस्ट (DV/PST) होगा, जिसकी तारीख जल्द घोषित की जाएगी।

यह भी माना जा रहा है कि यह तारीख कुछ दिनों में घोषित की जाएगी। आपको याद दिला दें कि यूपी पुलिस की आंसर की 9 नवंबर तक ऑनलाइन उपलब्ध थी, और 12वें दिन परिणाम घोषित किए गए हैं।

यूपी पुलिस परीक्षा का कट ऑफ

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए कट ऑफ अंक कुछ इस प्रकार गए हैं:

सामान्य वर्ग (General Category)

  • पुरुष: 214 अंक
  • महिला: 203 अंक

ओबीसी (OBC Category)

  • पुरुष: 198 अंक
  • महिला: 189 अंक

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS Category)

  • पुरुष: 187 अंक
  • महिला: 180 अंक

Leave a comment