BRICS शिखर सम्मेलन से पहले युद्ध को लेकर पुतिन का बयान, "यूक्रेन नहीं, अमेरिका और NATO कर रहे हैं युद्ध; अंत में रूस की होगी जीत"

BRICS शिखर सम्मेलन से पहले युद्ध को लेकर पुतिन का बयान,
Last Updated: 19 अक्टूबर 2024

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले एक महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यूक्रेन युद्ध में नहीं है, बल्कि असल में अमेरिका और नाटो रूस से लड़ाई कर रहे हैं। पुतिन का कहना है कि ये शक्तियाँ अंततः थक जाएंगी और अंत में विजय रूस की ही होगी।

Masco: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले यूक्रेन युद्ध पर महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में युद्ध समाप्त करने के लिए कोई निश्चित समयसीमा तय करना मुश्किल है। हालांकि, उन्होंने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि इस संघर्ष में उनका देश विजयी होगा। पुतिन ने यूक्रेन में युद्ध को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा व्यक्त की गई चिंताओं की सराहना की।

मीडिया से बातचीत के दौरान, रूसी नेता ने बताया कि उनका देश वार्ता के लिए तैयार है, लेकिन यूक्रेन ने इस दिशा में की गई कोशिशों को विफल कर दिया। पुतिन ने यह भी कहा कि यह युद्ध यूक्रेन नहीं लड़ रहा, बल्कि अमेरिका और नाटो की ओर से किया जा रहा है, और अंततः वे भी लड़ते-लड़ते थक जाएंगे।

पुतिन ने पीएम मोदी का किया आभार व्यक्त

रूस और यूक्रेन के बीच शांति वार्ता में भारत की भूमिका पर पूछे गए प्रश्न के जवाब में पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उठाई गई चिंताओं का जिक्र किया और उन्हें 'मित्र' कहा। पुतिन ने यह भी कहा कि यूक्रेन युद्ध के बारे में पीएम मोदी की चिंता के लिए रूस आभारी है।

रूसी राष्ट्रपति ने आगे बताया कि युद्ध समाप्त करने के लिए कोई निश्चित समय सीमा निर्धारित करना मुश्किल है। उन्होंने अमेरिका और उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) पर आरोप लगाया कि वे रूस को युद्ध में धकेलने के लिए जिम्मेदार हैं, और यह भी कहा कि उनका देश अंततः विजयी होगा।

नाटो और अमेरिका की सहायता से लड़ रहा यूक्रेन

पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन की सेना अपने दम पर इतनी सटीकता के साथ हथियारों को लक्षित नहीं कर सकती। उन्होंने कहा, "यह सब नाटो के पेशेवरों द्वारा किया जा रहा है। यूक्रेन अमेरिका की मदद से लड़ रहा है, लेकिन आपको पता है, असली अंतर क्या है? नाटो हमारे खिलाफ युद्ध लड़ रहा है।" पुतिन ने यह भी कहा कि रूसी सेना विश्व की सबसे प्रभावशाली और उच्च तकनीकी सेनाओं में से एक बन चुकी है और नाटो "इस युद्ध में थक जाएगा।"

उन्होंने विदेशी पत्रकारों के एक समूह से दुभाषिया के माध्यम से कहा, "हम बढ़त हासिल करेंगे। हम जीतेंगे।" रूसी नेता ने शांति वार्ता की इच्छा जताई और यूक्रेन पर पहले के प्रयासों से पीछे हटने का आरोप लगाया। कुछ सप्ताह पहले, अपने बयान में पुतिन ने कहा था कि रूस इस मुद्दे पर भारत, चीन और ब्राजील के साथ संपर्क में है।

Leave a comment