Nigeria News: नाइजीरिया में दो मंजिला स्कूल ढ़हने से बड़ा हादसा, 22 छात्रों की मौत, 100 से अधिक घायल

Nigeria News: नाइजीरिया में दो मंजिला स्कूल ढ़हने से बड़ा हादसा, 22 छात्रों की मौत, 100 से अधिक घायल
Last Updated: 13 जुलाई 2024

नाइजीरिया की राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी से मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तर-मध्य नाइजीरिया में शुक्रवार (12 जुलाई) को क्लास के दौरान दो मंजिला स्कूल ढहने से 22 छात्रों की मौत हो गई। जबकि मलबे में दबने से 100 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

Abuja, Nigeria: पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजीरिया में स्थित सेंट अकादमी स्कूल की दो मंजिला इमारत ढ़हने की खबर मिली है। राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक इस हादसे में करीब 22 छात्रों  की मौत हो गई और 132 लोग घायल हो गए। बताया गया है कि मलबे में दबे लोगो के लिए बचाव और स्वास्थ्य कर्मियों के साथ ही सुरक्षा बलों को भी घटनास्थल पर तैनात किया गया है।

अबुजा में ढही दो मंजिला इमारत

हालांकि नाइजीरिया की राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी के अधिकारीयों से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा उत्तर-मध्य नाइजीरिया के अबुजा में पठार राज्य की राजधानी जोस में शुक्रवार यानि 12 जुलाई को सुबह करीब 9:30 बजे हुआ। जहां दो मंजिला स्कूल की ईमारत ढह गई।

 इस भयानक हादसे में लगभग  22 छात्रों की मौत हो गई, जबकि कई छात्र और शिक्षकों के मलबे दबने की आशंका जताई है। इस दौरान हादसे के बाद मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम जारी है।

घायलों के इलाज के निर्देश

मिली जानकारी के अनुसार इस भीषण दुर्घटना के तुरंत बाद बचाव अभियान चलाया गया। जिसके तहत स्वास्थ्य कर्मियों के साथ-साथ सुरक्षा बलों को भी घटनास्थल पर तैनात किया गया था। राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त मूसा अशोम्स ने एक बयान में कहा कि हादसे में घायलों के लिए तत्काल चिकित्सा देखभाल सुनिश्चित करने के लिए, सरकार ने सभी अस्पतालों में बिना किसी डॉक्युमेंट्स या पेमेंट के इलाज करने की प्राथमिकता देने का निर्देश दिया है।

इमारत गिरना आम बात: नाइजीरिया

बता दें कि अफ्रीका के सबसे ज्यादा आबादी वाले देश नाइजीरिया में अब इमारतों का गिरना आम बात हो गई है। समाचार एजेंसी से मिली खबरों के मुताबिक पिछले दो वर्षों में ऐसी एक दर्जन से अधिक कई घटनाएं दर्ज की गई हैं। वहां अक्सर अधिकारी ऐसी आपदा जनक घटनाओं के लिए भवन सुरक्षा नियमों को लागू करने में असफल और खराब रखरखाव को जिम्मेदार ठहराते रहते हैं।

 

 

 

Leave a comment
 

Latest News