Population: पाकिस्तान में चौंकाने वाला खुलासा, जनगणना 2023 में हिन्दुओं की जनसंख्या बढ़ी और मुस्लिमों की संख्या में आई गिरावट, देखें नए आंकड़े

Population: पाकिस्तान में चौंकाने वाला खुलासा, जनगणना 2023 में हिन्दुओं की जनसंख्या बढ़ी और मुस्लिमों की संख्या में आई गिरावट, देखें नए आंकड़े
Last Updated: 21 जुलाई 2024

पाकिस्तान में 2017 की जनगणना के आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, हिंदुओं की आबादी 2017 में 35 लाख से बढ़कर 2023 में 38 लाख हो गई। वहीं, मुस्लिमों की आबादी में गिरावट आई है। बताया जा रहा है कि अब यह पाकिस्तान का सबसे बड़ा अल्पसंख्यक समुदाय बन गया है।

Pakistan Population: मुस्लिम बहुल पाकिस्तान में सबसे बड़े अल्पसंख्यक समुदाय हिंदुओं की जनसंख्या में भारी वृद्धि देखि गई है। जबकि सिख और पारसी की आबादी स्थिर रही है। पाकिस्तान में 2017 की जनगणना के अनुसार हिन्दुओं की जनसंख्या 35 लाख थी, जो 2023 में बढ़ कर 38 लाख हो गई है, लेकिन मुस्लिमों की जनसंख्या में मामूली गिरावट रिकॉर्ड की गई है। बता दें कि देश की कुल 24 करोड़ से ज्यादा की आबादी में 38 लाख हिंदू निवास करते हैं।

पाकिस्तान में हिन्दुओं की कुल आबादी

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान में कुल जनसंख्या 240,458,089 रही है। जनगणना 2023 के नए आंकड़े बता रहे हैं कि कुल जनसंख्या में मुस्लिमों की आबादी में मामूली गिरावट हुई है। इससे पहले 2017 की जनगणना के आंकड़ों में मुस्लिमों की जनसंख्या 96.47 प्रतिशत थी, जो घटकर 96.35 प्रतिशत हो गई है। जबकि, 2017 के आंकड़ों में हिंदुओं की जनसंख्या 35 लाख दर्ज की गई थी, जो 2023 में बढ़कर 38 लाख हो गई।

जनगणना 2017 के आंकड़े जारी

हालांकि, बता दें कि 2017 में देश की कुल जनसंख्या में 1.73 प्रतिशत थी। वहीं, 2023 में घटकर 1.61 प्रतिशत हुई है। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तान सांख्यिकी ब्यूरो (PBS) ने आवास जनगणना 2023 और 7वीं जनसंख्या के आंकड़े जारी किए थे, जिसके हिसाब से देश की कुल आबादी 2023 में 240,458,089 हो गई है।

ईसाईयों की संख्या में हुई वृद्धि

जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में ईसाइयों की जनसंख्या भी 26 लाख से बढ़कर 33 लाख हो गई है। वहां की कुल जनसंख्या में उनकी हिस्सेदारी भी 1.27 से बढ़कर 1.37 प्रतिशत हो गई। जबकि अहमदियों की जनसंख्या के साथ-साथ कुल जनसंख्या में उनकी हिस्सेदारी में भी कमी हुई है। उनके समुदाय का आकार 2017 में 191,737 (0.09 %) से 29,053 कम होकर 162,684 (0.07%) हो गया है।

आबादी 2050 तक हो सकती है डबल

जनगणना के आंकड़ों के मुताबिक, यह दर देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि 2050 तक पाकिस्तान की जनसंख्या दोगुनी हो सकती है। जनसंख्या विभाजन के साथ ही पुरुषों की कुल संख्या 12,43,20,000 है जबकि, महिलाओं की संख्या 11,71,50,000 है। इसके अलावा यहा का लिंग अनुपात 1.06 है। देश में ट्रांसजेंडर की आबादी 20,331 दर्ज की गई है।

 

 

Leave a comment
 

Latest News