World News: 2024 में दुनिया के सबसे महंगे देश, subkuz.com के साथ जानें इन देशों की पहचान

World News: 2024 में दुनिया के सबसे महंगे देश, subkuz.com के साथ जानें इन देशों की पहचान
Last Updated: 30 नवंबर -0001

कॉस्ट ऑफ लिविंग की रिपोर्ट के अनुसार, यह तय किया गया है कि दुनिया के कौन से देश सबसे ज्यादा महंगे (Most Expensive Countries to Live In 2024) हैं और कौनसे सस्ते हैं। वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू वेबसाइट के मुताबिक, इस साल 2024 के सबसे महंगे देशों की श्रेणी में 10 देशों को शामिल किया गया है। आइए आपको बताते हैं कि वो देश कौन - कौन से हैं -

Cost of Living: कोस्ट ऑफ़ लिविंग का अर्थ होता है कि किसी स्थान या देश में रहने, खाने, टैक्स चुकाने और हेल्थकेयर जैसी जरूरतमंद सुविधाओं के लिए खर्च की जाने वाली धन की मात्रा। अर्थात दूसरे शब्दों में कहें तो किसी शहर में रहने के लिए आपकी आमदनी, अपने परिवार के भरण-पोषण में कितना खर्च करते हैं उसे कॉस्ट ऑफ लिविंग कहा जाता है। ऐसे बड़े और महंगे देशों में ये ज्यादा देखा जाता है, जबकि गरीब और विकासशील देशों में कम। इसी दौरान 2024 के सबसे महंगे देशों की लिस्ट बनाई गई है जिसमें दुनिया के 10 देशों को शमिल किया गया है।

1. सबसे महंगा देश स्विट्जरलैंड

इंडेक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, स्विट्जरलैंड को रहने के लिए दुनिया का सबसे महंगा देश घोषित किया गया है। जिसकी आबादी 86 लाख है। हालांकि, न्यूयॉर्क से यह लगभग 25 % सस्ता रहा है। लेकिन इसका महंगाई की वजह ऊंचा आयकर भी देखा जाता है।

2. नार्वे: दुनिया का दूसरा महंगा देश

2024 के आंकड़ों के अनुसार, नॉर्वे (Norway) का कॉस्ट ऑफ लिविंग $2,074 (1.73 लाख रुपये) है। नॉर्वे अपने जीवंत शहरों और उच्च जीवन स्तर के लिए जाना जाता है। लेकिन, नॉर्वे में जीवन यापन के लिए लागत बहुत अधिक रहती है।

3. हांग कांग (Hong Kong):-

दुनिया महंगे देशों की सूची में हांगकांग को तीसरे स्थान पर रखा गया है। 2024 की रिपोर्ट के अनुसार यहां भी जनसंख्या का घनत्व बहुत ज्यादा है और यहां का क्षेत्र सीमित है, इसलिए यहां का किराया बहुत अधिक होता है।

4. आइसलैंड (Iceland): -

मिली रिपोर्ट के अनुसार, आइसलैंड में किराया देखा जाए तो अन्य की तुलना में कम है लेकिन संसाधन सीमित अधिक हैं और जहां अधिकतर चीजें आयात की जाती हैं। यहां कॉस्ट ऑफ लिविंग $2,207 (1.84 लाख रुपये) है।

5. डेनमार्क (Denmark):-

यह दुनिया का 5वां सबसे महंगा देश है। डेनमार्क में रहने की लागत कई अन्य देशों की तुलना में अधिक होती है। बताया जाताहै कि एक परिवार के लिए अनुमानित मासिक खर्च लगभग kr44,258 (USD 6,400) है, जबकि एक अकेला व्यक्ति प्रति माह लगभग kr23,451 (USD 3,390) खर्च कर सकता है।

6. बहामास (Bahamas):-

बता दें कि, 2024 के आंकड़ों के मुताबिक, किराए और अन्य सामग्री की कीमतों के अनुसार कैरेबिया का द्वीप 'बहामास' 6वें स्थान पर आता है।

7. लक्जमबर्ग (Luxembourg):-

अन्य की तुलना में देखा जाए तो, यह एक छोटा सा देश (Luxembourg) है, पर यहां की कॉस्ट ऑफ लिविंग $2,163 (1.80 लाख रुपये) दर्शाई गई है।

8. इजराइल (Israel):-

2024 के आंकड़ों के मुताबिक, इज़राइल एक ऐसा देश है जो अपनी वर्षों की संस्कृति, इतिहास और समृद्ध अर्थव्यवस्था के लिए जाना जाता है। हालांकि, नए सर्वे  के आधार पर इसने दुनिया के सबसे महंगे देशों की लिस्ट में अपनी प्रतिष्ठा भी हासिल कर ली है।

9. सिंगापुर (Singapore):-

सिंगापूर का किराया अधिक होने की वजह से इसे दुनिया के बड़े देशो की गिनता में गिना जाता है। इस द्वीप  का क्षेत्र काफी सीमित है और घरों की मांग ज्यादा बढ़ रही है।

10. जापान (Japan):-

जापान का उच्च जनसंख्या घनत्व, रहने वालों के जीवन यापन सूचकांक, अधिक किराया, जीवन यापन लागत अधिक और सिमित स्थान होने की वजह से इसे दुनिया के महंगे देशों की श्रेणी में रखा गया है।

Leave a comment