World News: रोमानिया की एंबेसडर ने भारत पर लिखी किताब, अपने चार दशकों का अनुभव किया साझा, किताब आर्ट गैलरी में हुई लॉन्च

World News: रोमानिया की एंबेसडर ने भारत पर लिखी किताब, अपने चार दशकों का अनुभव किया साझा, किताब आर्ट गैलरी में हुई लॉन्च
Last Updated: 2 घंटा पहले

रोमानिया की एंबेसडर ने हाल ही में एक नई किताब का विमोचन किया है, जिसमें उन्होंने भारत में अपने अनुभवों को साझा किया है। इस किताब में भारत की संस्कृति, लोग और उनके साथ बिताए गए समय की कहानियां शामिल हैं। एंबेसडर ने अपने लेखन के माध्यम से भारत के साथ अपने देश के संबंधों को भी उजागर किया हैं।

नई दिल्ली: रोमानिया की एंबेसडर डेनिएला सेजोनॉव तने ने हाल ही में अपनी नई किताब "ट्वाइलाइट क्रोनिकल्स" (Twilight Chronicles) लॉन्च की है। इस किताब में उन्होंने भारत में बिताए अपने अनुभवों को बयां किया है। "ट्वाइलाइट क्रोनिकल्स" भारत के रंगों, त्योहारों, और विभिन्न शहरों की खूबसूरती का वर्णन करती है। एंबेसडर ने इस किताब के माध्यम से एक विदेशी लड़की की नजर से भारत की विविधता और सांस्कृतिक समृद्धि को प्रस्तुत किया हैं।

किताब में भारतीय परंपराओं, मेहमाननवाजी और रोजमर्रा की जिंदगी की झलक भी मिलती है, जिससे पाठकों को भारत की गहरी समझ हासिल होती है। डेनिएला सेजोनॉव तने ने अपने लेखन में व्यक्तिगत अनुभवों को साझा करते हुए भारतीय संस्कृति के प्रति अपने प्रेम और सम्मान को भी व्यक्त किया है। यह किताब केवल भारतीयों के लिए, बल्कि वैश्विक पाठकों के लिए भी एक महत्वपूर्ण संसाधन है, जो भारत के प्रति जागरूकता और रुचि बढ़ाती हैं।

किताब आर्ट गैलरी में हुई लॉन्च

बता दें "ट्वाइलाइट क्रोनिकल्स" को दिल्ली के हौज खास में स्थित एक आर्ट गैलरी में भव्य समारोह के बीच लॉन्च किया गया। इस लॉन्चिंग इवेंट में कई प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया, जिनमें केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी, पूर्व रोमानिया एंबेसडर, जामिया मिलिया इस्लामिया के प्रोफेसर, और भारत में रह रहे विभिन्न डिप्लोमेट्स शामिल थे।

किताब में ऋषिकेश से लेकर लद्दाख तक की कहानियां शामिल हैं, जो भारतीय संस्कृति, परंपराओं और भौगोलिक विविधता का एक विस्तृत चित्र प्रस्तुत करती हैं। इसे विशेष रूप से उन विदेशी नागरिकों के लिए लिखा गया है जो भारत की यात्रा नहीं कर पाए हैं, लेकिन वे भारत को बेहतर तरीके से समझना चाहते हैं।डेनिएला सेजोनॉव तने की यह किताब केवल एक यात्रा विवरणिका है, बल्कि यह भारत की समृद्ध संस्कृति और जीवनशैली को एक नई दृष्टि से प्रस्तुत करती है, जो वैश्विक पाठकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी।

किताब की लॉन्चिंग के साथ ही हुआ फोटो एग्जीबिशन

किताब की लॉन्चिंग के साथ-साथ एक फोटो एग्जीबिशन का आयोजन भी किया गया, जिसमें डेनिएला सेजोनॉव तने और उनके पति पॉल द्वारा भारत यात्रा के दौरान खींची गई सभी तस्वीरें प्रदर्शित की गईं। यह फोटो एग्जीबिशन भारत की विविधता और खूबसूरती को दर्शाने का एक अनोखा माध्यम बन गई। डेनिएला सेजोनॉव तने ने नब्बे के दशक में जूनियर डिप्लोमेट के रूप में भी भारत में काम किया था, और इस किताब में उन्होंने अपने चार दशकों के अनुभवों को समेटा है। यह किताब केवल विदेशी नागरिकों के लिए भारत को समझने का एक द्वार खोलती है, बल्कि भारतीय पाठकों को भी यह बताती है कि एक विदेशी महिला उनके देश को किस दृष्टिकोण से देखती हैं।

डेनिएला ने कितन में सांझा किया अपना अनुभव

किताब की लॉन्चिंग के मौके पर रोमानिया की एंबेसडर डेनिएला सेजोनॉव तने ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, "मैंने पहली बार होली तब देखी, जब मैं ऋषिकेश जा रही थी। लोग एक-दूसरे पर बाल्टियों से पानी फेंक रहे थे। हमने हरिद्वार से ऋषिकेश के लिए एक रिक्शा बुक किया, और मेरे साथ एक इतालवी युवक भी था। जैसे ही हम वहां पहुंचे, रंगीन पानी हमारे ऊपर गिरने लगा और हम पीले और नीले रंग में रंग चुके थे। यह सब काफी मजेदार था। मुझे उम्मीद है कि मेरी किताब पढ़कर भारत के लोग भी अपने देश को एक नए नज़रिए से देखेंगे।" किताब की प्रस्तावना लिखते हुए शशि थरूर ने इसे भारतीय दृष्टिकोण से प्रस्तुत किया है, जिसमें भारत के प्रति गहरा सम्मान व्यक्त किया गया है, लेकिन साथ ही एक आउटसाइडर का नज़रिया भी शामिल किया गया हैं।

प्रोग्राम में पूर्व विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने भी भाग लिया। उन्होंने कहा, "डेनिएला ने जिस तरह से यह किताब लिखी है, उससे स्पष्ट है कि भारत के प्रति उनके दिल में कितना सम्मान है। उन्हें भारत से बहुत प्रेम है, और यही भाव उन्होंने इस किताब में व्यक्त किया है। यह किताब उन सभी विदेशी नागरिकों के लिए आवश्यक है, जो भविष्य में भारत में आएंगे, क्योंकि इसमें भारत के प्रति उनका प्रेम झलकता है।" इस प्रकार, "ट्वाइलाइट क्रोनिकल्स" केवल एक किताब नहीं, बल्कि भारत के प्रति एक सच्चे प्रेम और समर्पण का प्रतीक हैं।

 

Leave a comment