उत्तर प्रदेश: 25 मई को प्रियंका गांधी का यूपी दौरा, कांग्रेसी उम्मीदवारों के लिए वाराणसी और महाराजगंज में करेंगी चुनाव प्रचार

उत्तर प्रदेश: 25 मई को प्रियंका गांधी का यूपी दौरा, कांग्रेसी उम्मीदवारों के लिए वाराणसी और महाराजगंज में करेंगी चुनाव प्रचार
Last Updated: 21 मई 2024

लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस सातवें चरण में वाराणसी बांसगांव देवरिया महाराजगंज की सीटों पर चुनावी प्रचार में जुट गई है। इसी दौरान प्रियंका गांधी 25 मई को कांग्रेसी उम्मीदवारों के लिए वाराणसी में चुनाव प्रचार करेंगी।

Lok Sabha Election 2024: चुनाव प्रचार को लेकर कांग्रेस ने प्रियंका गांधी वाड्रा का 25 मई का कार्यक्रम निश्चित किया है। 25 मई को प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश की वाराणसी महाराजगंज की सीट के लिए चुनाव प्रचार करेंगी। कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि महाराजगंज में जनसभा के बाद वह वाराणसी में रोड शो भी करेंगी।

शेष बची सीटों पर चुनाव प्रचार

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस छठे चरण में केवल इलाहाबाद सीट से चुनाव लड़ रही है, जबकि सातवें चरण में वाराणसी, बांसगांव, देवरिया महाराजगंज की सीटों पर कांग्रेस चुनावी मैदान में है।

बता दें कि, प्रदेश में 17 सीटों पर चुनाव लड़ रही कांग्रेस ने पांचवे चरण के मतदान के बाद शेष बची इलाहाबाद, वाराणसी, बांसगांव, देवरिया महाराजगंज की सीटों पर चुनावी प्रचार की तैयारियों में जुट गए हैं। इसके लिए कांग्रेस ने स्टार प्राचारकों के कार्यक्रम तय करने शुरू कर दिए हैं।

वाराणसी में 25 मई को चुनाव प्रचार: प्रियंका

फिलहाल, लोकसभा चुनावों को लेकर 25 मई को चुनावी प्रचार के लिए वाराणसी और महाराजगंज में प्रियंका गांधी का कार्यक्रम तय कर दिया गया है। इसी दौरान वहं महाराजगंज में जनसभा करने के बाद वाराणसी में रोड शो करेंगी। बता दें कि, चुनावों के चलते 10 से 18 मई तक प्रियंका ने रायबरेली अमेठी में चुनाव प्रचार किया था। उसके बाद उत्तर प्रदेश में बाकी सीटों पर उनके प्रचार के कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं।

Leave a comment