Jharkhand Weather News: मौसम विभाग ने दी भीषण गर्मी की चेतावनी, झारखंड में किया येलो अलर्ट जारी

Jharkhand Weather News: मौसम विभाग ने दी भीषण गर्मी की चेतावनी, झारखंड में किया येलो अलर्ट जारी
Last Updated: 26 अप्रैल 2024

राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड में मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक तापमान में इजाफा होने के साथ भीषण गर्मी पड़ने का येलो अलर्ट जारी किया है. इसलिए गर्मी से बचने के लिए खास सावधानी बरतने की आवश्‍यकता हैं।

रांची: राजधानी रांची समेत पूरे झारखंड राज्य में मौसम में बदलाव देखने को मिला है। इन दिनों सूरज की तेज गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है. गुरुवार (25 अप्रेल) को किलकिलाती धूप ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। दिनभर कड़कड़ाती धूप के कारण लोग शहर की सड़कों पर कम ही नजर आ रहे थे। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले तीन-चार दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। बताया कि विभाग ने 26 अप्रैल को कहीं-कहीं पर हीट वेव चलने का पीली सुचना जारी की गई हैं।

गुरुवार को गोड्डा सबसे गर्म शहर

जानकारी के मुताबिक Subkuz.com ने बताया कि बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो पूरे झारखंड राज्य का मौसम शुष्क बना रहा है। राज्य में सबसे गर्म शहर गोड्डा रहा जहां अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। वहीं राजधानी रांची में भी अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस आंका गया।

मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने आने वाले दो-तीन के लिए राजधानी समेत पूरे राज्य में तापमान में बढ़ोतरी के साथ-साथ हिट वेव चलने का भी येलो अलर्ट जारी किया है। बताया कि आने वाले दो-तीन दिनों में पूरे राज्य के तापमान में दो से तीन डिग्री तक की वृद्धि देखने को मिल सकती हैं।

राज्य में दिखेगा हीट वेव का असर

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के मुताबिक एक मई तक राजधानी समेत पुरे राज्य में आसमान मुख्यत: साफ और शुष्क बना रहेगा। विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 26 अप्रैल को राज्य में कहीं-कहीं हीट वेव का असर भी देखने को मिल सकता हैं। विभाग ने इसे लेकर यलो अलर्ट जारी कर लोगों को चेतावनी दी है कि बेवजह घर से बाहर न निकलने और यदि बाहर जा रहे है तो समुचित साधनो का उपयोग करें।

Leave a comment