Krishnakumar Kunnath ‘KK’: आज Google ने आइकॉनिक सिंगर केके का बनाया शानदार Doodal, जानें क्यों खास है ये डूडल और कौन है केके?

Krishnakumar Kunnath ‘KK’: आज Google ने आइकॉनिक सिंगर केके का बनाया शानदार Doodal, जानें क्यों खास है ये डूडल और कौन है केके?
Last Updated: 7 घंटा पहले

गूगल ने अपने होमपेज पर भारतीय संगीत के मशहूर गायक केके (कृष्णकुमार कुन्नथ) की डेब्यू एलबम की सालगिरह के अवसर पर एक खूबसूरत डूडल समर्पित किया है। केके ने अपने करियर में कई यादगार गाने गाए, जिन्होंने भारतीय संगीत प्रेमियों के दिलों में खास जगह बनाई हैं।

बॉलीवुड: गूगल ने आज के दिन गायक कृष्णकुमार कुन्नथ (केके) की याद में एक बेहद खास डूडल बनाया है। केके ने अपने करियर की शुरुआत 1996 में "छोड़ आए हम वो गलियां" गाने के साथ की थी, जो उनकी प्लेबैक सिंगिंग की दुनिया में एंट्री थी। अपनी मधुर और भावपूर्ण आवाज से केके ने बॉलीवुड में एक विशेष पहचान बनाई और जल्द ही घर-घर में पहचाने जाने लगे। उनके रोमांटिक गाने, जैसे "खुदा जाने" और "बीते लम्हे," हर संगीत प्रेमी के दिल के करीब हैं।

केके की प्रतिभा सिर्फ हिंदी तक सीमित नहीं रही; उन्होंने तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, उड़िया, बंगाली, असमी, मराठी और गुजराती जैसी भारतीय भाषाओं में भी गाने गाए हैं। उनकी विविधता और गायकी की गहराई ने उन्हें एक ऐसे कलाकार के रूप में स्थापित किया, जो भारतीय संगीत प्रेमियों के दिलों में हमेशा जीवित रहेंगे। गूगल के इस डूडल ने उनके यादगार योगदान को बड़े सुंदर तरीके से श्रद्धांजलि दी हैं।

कौन है सिंगर केके?

केके का सफर वास्तव में प्रेरणादायक था। 23 अगस्त 1968 को दिल्ली में जन्मे केके ने किरोड़ीमल कॉलेज से पढ़ाई की और म्यूजिक में अपना करियर बनाने से पहले मार्केटिंग में काम किया। संगीत के प्रति उनके जुनून ने उन्हें 1994 में कमर्शियल जिंगल्स गाने की ओर खींचा, जिसने उन्हें बॉलीवुड में एंट्री दिलाई। 1999 में फिल्म हम दिल दे चुके सनम का उनका गाना तड़प तड़प एक बड़ी हिट साबित हुआ और उनके करियर में मील का पत्थर बना।

उसी साल उनकी सोलो एल्बम पल रिलीज हुई, जिसमें यारों और पल जैसे गाने दोस्ती और यादों का पर्याय बन गए। केके ने हिंदी में 500 से अधिक और क्षेत्रीय भाषाओं में 200 गाने रिकॉर्ड किए, साथ ही 11 भाषाओं में 3500 से ज्यादा जिंगल्स रिकॉर्ड कीं। उन्हें 6 फिल्मफेयर अवॉर्ड और 2 स्टार स्क्रीन अवॉर्ड्स से भी सम्मानित किया गया।

साल 2022 में कोलकाता में एक परफॉर्मेंस के दौरान दिल का दौरा पड़ने से केके का असामयिक निधन हो गया, जिसने उनके प्रशंसकों को शोक में डाल दिया। लेकिन उनके गाए हुए गीतों ने उन्हें भारतीय संगीत में अमर बना दिया है, और वे हमेशा अपने फैंस के दिलों में जिंदा रहेंगे।

 

 

Leave a comment
 

ट्रेंडिंग News