Pune Crime News: पुणे में हुई दर्दनाक घटना, 21 वर्षीय लड़की के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

Pune Crime News: पुणे में हुई दर्दनाक घटना, 21 वर्षीय लड़की के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस
Last Updated: 4 घंटा पहले

पुणे में 21 वर्षीय युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना उजागर हुई है। पीड़िता अपने एक मित्र के साथ बोपदेव घाट गई थी, जहां तीन आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस मामले की रिपोर्ट कोंढवा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई है। पुणे पुलिस की क्राइम ब्रांच अब आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्राइम ब्रांच की 10 टीमें आरोपियों को पकड़ने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही हैं।

Maharashtra: महाराष्ट्र के पुणे के बोपदेव घर क्षेत्र में एक 21 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई है। तीन आरोपियों ने मिलकर इस लड़की को अपना निशाना बनाया। पुलिस ने जानकारी दी है कि लड़की अपने दोस्त के साथ उस इलाके में गई थी।

देर रात, एक सुनसान स्थान पर तीनों आरोपियों ने लड़की और उसके दोस्त पर हमला कर दिया। बदमाशों ने पहले लड़की के दोस्त की पिटाई की और फिर सामूहिक रूप से लड़की के साथ दुष्कर्म किया।

आरोपियों की खोज में जुटी क्राइम टीम

पुणे पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला और उसका पुरुष मित्र गुरुवार रात बोपदेव घर के क्षेत्र में गए थे, जहां तीन अज्ञात व्यक्तियों ने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म किया।" पुलिस ने बताया कि तीनों आरोपियों ने मिलकर लड़की के दोस्त पर भी हमला किया।

कोंढवा पुलिस स्टेशन में इस मामले की शिकायत दर्ज की गई है। पुणे पुलिस की क्राइम ब्रांच आरोपीयों की गिरफ्तारी के लिए सक्रिय रूप से काम कर रही है। जानकारी के अनुसार, क्राइम ब्रांच की 10 टीमें आरोपियों की खोज में जुटी हुई हैं।

लड़की को ब्लैकमेल करने का आरोप

आपको बता दें कि इससे पहले अहमदाबाद की बोपल पुलिस ने पुणे के एक फल व्यापारी को एक महिला को प्रताड़ित करने के आरोप में पकड़ा था। आरोपित ने महिला को कथित तौर पर ब्लैकमेल किया, उसके अश्लील वीडियो बनाए और उससे पैसे की मांग की। यहाँ तक कि उसने महिला को आत्महत्या के लिए खुद की नस काटने के लिए भी मजबूर किया था।

Leave a comment