Haryana Election 2024: MLA राजकुमार ने छोड़ा JJP का साथ, अप्रत्क्ष रूप से किया बीजेपी का समर्धन

Haryana Election 2024: MLA राजकुमार ने छोड़ा JJP का साथ, अप्रत्क्ष रूप से किया बीजेपी का समर्धन
Last Updated: 02 सितंबर 2024

हरियाणा चुनाव 2024 से पहले जजपा के कई विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। जींद में आयोजित रैली में कई विधायक आज बीजेपी में शामिल हो गए हैं। जजपा के प्रमुख दुष्यंत चौटाला की पत्नी, शक्ति रानी, ने भी भारतीय जनता पार्टी का हाथ थाम लिया है। रामकुमार गौतम लंबे समय से दुष्यंत चौटाला के खिलाफ गतिविधियों में सक्रिय थे और उन्होंने कल ही जजपा से इस्तीफा दिया। आज, उन्होंने बीजेपी में अपनी नई राजनीतिक पारी की शुरुआत की।

Hariyana: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज (रविवार) जींद में आयोजित जन आशीर्वाद रैली को संबोधित किया। इस अवसर पर JJP विधायक रामकुमार गौतम, जोगीराम सिहाग और पूर्व मंत्री अनूप धानक ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। अंबाला की पूर्व मेयर शक्ति रानी शर्मा भी भाजपा में शामिल हुईं। शक्ति रानी, हरियाणा जनचेतना पार्टी के प्रमुख विनोद शर्मा की पत्नी हैं, जिनके बेटे कार्तिकेय शर्मा भाजपा के सहयोग से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में राज्यसभा में पहुंचे हैं।

भाटिया ने भूपेंद्र पर कसा ताना

रैली के आयोजक और पूर्व सांसद संजय भाटिया ने बताया कि इस रैली से यह स्पष्ट हो जाएगा कि कांग्रेस और भाजपा में असली फर्क क्या है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस में औरंगजेब जैसी संस्कृति व्याप्त है। इस संस्कृति में सत्ता के लिए भाई ही भाई का खून करते हैं और पिता को जेल में डालने से भी नहीं हिचकिचाते। यही कारण है कि भूपेंद्र हुड्डा को आज अपने बेटे दीपेंद्र हुड्डा के अलावा कोई अन्य व्यक्ति मुख्यमंत्री के पद के लिए योग्य नहीं नजर रहा।

'भूपेंद्र हुड्डा एक सक्षम नेता हैं' - संजय भाटिया

भूपेंद्र हुड्डा ने रणदीप सिंह सुरजेवाला को उपचुनाव में हराकर एक महत्वपूर्ण जीत हासिल की थी। इसके साथ ही, कुमारी सैलजा और किरण चौधरी जैसे नेताओं को भी उन्होंने पीछे छोड़ दिया है। भाटिया ने इस संदर्भ में कहा कि बीरेंद्र सिंह भले ही कांग्रेस पार्टी में शामिल हो चुके हैं, लेकिन वे एक सक्षम नेता हैं। यदि हुड्डा कांग्रेस के नेता बनने पर बांगर क्षेत्र के किसी व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा करते हैं, तो वे पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ अपनी तस्वीर भी साझा करेंगे।

 

 

Leave a comment