Haryana Politics News: लोकसभा चुनाव जीतने के बाद पहली बार अंबाला पहुंची कुमारी सैलजा, कहां - कांग्रेस थोड़ा और जोर लगाती तो...

Haryana Politics News: लोकसभा चुनाव जीतने के बाद पहली बार अंबाला पहुंची कुमारी सैलजा, कहां - कांग्रेस थोड़ा और जोर लगाती तो...
Last Updated: 13 जून 2024

लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस ने हरियाणा में 5 सीटों पर जीत हासिल की थी। सिरसा से सांसद बनी कुमारी सैलजा चुनाव जीतने के बाद पहली बार अंबाला का दौरा किया। उन्होंने इस दौरान हरियाणा में कांग्रेस को मिली पांच सीटों को लेकर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को बधाई दी और जनता का आभार व्यक्त किया।

अंबाला: प्रदेश की नवनियुक्त सांसद कुमारी सैलजा लोकसभा चुनाव 2024 जीतने के बाद गुरुवार (१३ जून) को पहली बार अंबाला शहर का दौरा कर रही हैं। जंडली फ्लाईओवर पर पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष रोहित कुमार जैन ने साथियों और अन्य कार्यकर्ताओं के साथ ढोल नगाड़ों से उनका स्वागत किया। मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ कुमारी सैलजा कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। कुमारी सैलजा ने Subkuz.com के पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहां कि चुनाव के दौरान अपनी विचारधारा और तौर-तरीके थोपने के कारण भारतीय जनता पार्टी को जनता ने नकार दिया। कांग्रेस ने सही मुद्दों को लेकर चुनाव लड़ा।

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मिला फायदा

राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' और 'न्याय यात्रा' का चुनाव में काफी फायदा मिला। क्योकि लोगों पर यात्रा का काफी असर पड़ा था। कांग्रेस सरकार नहीं बना पाई, लेकिन सच की लड़ाई लड़ी और उसे आगे भी जारी रखेगी। भारतीय जनता पार्टी फिलहाल एनडीए की बैसाखी पर निर्भर है और आगे क्या होगा। यह बताया नहीं जा सकता। हरियाणा में कांग्रेस को मिली पांच सीटों को लेकर कुमारी सैलजा ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं को जीत की बधाई दी और कहां अगर कांग्रेस और प्रभावी ढंग से रणनीति बनाकर चुनाव लड़ती तो नतीजे और भी शानदार हो सकते थे।

हरियाणा के तीनों मंत्रियों को दी बधाई

नवनियुक्त सांसद कुमारी सैलजा ने कहां कि लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजों से साफ हो गया है कि हरियाणा की जनता ने राज्य की भारतीय जनता पार्टी से मुंह मोड़ लिया है। इस बात को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने भी मान लिया, यही सबसे बड़ी वजह है कि उन्हें मुख्यमंत्री को बदलना पड़ा। हालांकि विधानसभा चुनाव में भाजपा को इसका कोई फायदा नहीं मिलेगा। सैलजा ने मनोहर लाल समेत हरियाणा के तीनों मंत्रियों को बधाई देते हुए कहां कि इस मंत्री पद का फायदा हरियाणा की जनता को भरपूर मिलना चाहिए। कांग्रेस में गुटबाजी के मामले में सैलजा ने कहां कि दिल साफ हो तो इसे जड़ से खत्म किया जा सकता हैं।

 

 

 

Leave a comment