Haryana: मुख्यमंत्री नायब सिंह की स्पेशल ड्यूटी पर तैनात किए गए अभिमन्यु, मनोहर लाल के भी रह चुके पर्सनल सेक्रेटरी

Haryana: मुख्यमंत्री नायब सिंह की स्पेशल ड्यूटी पर तैनात किए गए अभिमन्यु, मनोहर लाल के भी रह चुके पर्सनल सेक्रेटरी
Last Updated: 17 मार्च 2024

हरियाणा में नायब सिंह सैनी ने 12 मार्च को सीएम पद की शपथ ली। इस दौरान सीएम की ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD) के लिए अभिमन्यु सिंह को नियुक्त किया है जो अभी तक मनोहर लाल के पर्सनल सेक्रेटरी के रूप में ड्यूटी कर रहे थे।

हरियाणा, चंडीगढ़: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का कार्यालय (सीएमओ) चलाने के लिए टीम तैयार कर ली गई है। बताया जा रहा है कि सीएम नायब सिंह की टीम में अधिकतर वही अधिकारी शामिल किए गए हैं, जो पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यालय का कामकाज संभाल रहे थे। उन्हीं में सबसे बड़ी अहम नियुक्ति अभिमन्यु सिंह की पर्सनल सेक्रेटरी रूप में हुई है।

पूर्व सीएम का कार्यकाल संभाला

मिली जानकारी के अनुसार, रेवाड़ी जिले के कोसली विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले अभिमन्यु सिंह यादव अब नए सीएम नायब सिंह सैनी के OSD का कार्यभार संभालेंगे। ऑफिसर अभिमन्यु अभी तक हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल के मुख्य निजी सचिव का कामकाज संभाला था। बताया जा रहा है कि अभिमन्यु सिंह इस बार लोकसभा चुनाव लड़ना चाहते थे, लेकिन बदलती राजनीतिक प्रक्रियों के कारण उन्होंने कोसली विधानसभा क्षेत्र पर फोकस कर रखा था। अभिमन्यु मनोहर लाल के साथ कई साल से कार्यभार संभाल रहे थे। जिस प्रकार सीएम नायब सिंह सैनी पूर्व सीएम मनोहर लाल के सहयोगी रहे हैं, उसी तरह अभिमन्यु सिंह ने मनोहर लाल के नेतृत्व में काम करते हुए पार्टी संगठन में नायब सिंह सैनी से अनेकों जानकारियां हासिल की थी।

सबसे भरोसेमंद ऑफिसर: अभिमन्यू सिंह

बताया जा रहा है कि नायब सिंह और अभिमन्यु दोनों ही RSS की शाखाओं में एक साथ कार्यरत रहे हैं। अभिमन्यु सिंह की गिनती पूर्व सीएम मनोहर लाल के सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में होती है। हरियाणा के चीफ सेक्रेटरी संजीव कौशल द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, सीएमओ (CMO) में पहले से नियुक्त वी उमाशंकर नए सीएम नायब सिंह सैनी के प्रधान सचिव, आशिमा बराड अतिरिक्त प्रधान सचिव, डॉ. अमित अग्रवाल अतिरिक्त प्रधान सचिव का कार्यभार संभालेंगे।

पूर्व सीएम मनोहर लाल के कार्यकाल में भी ये तीनों अधिकारी इन्हीं पदों पर नियुक्त थे। एचसीएस विराट (HCS Virat) को प्रधान सचिव का ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (OSD), सुधांशु गौतम को सीएम का ओएसडी (OSD) तथा हीना बिदरिस को मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर का ओएसडी (OSD) बनाया गया है। जानकारी के अनुसार, बता दें कि राजेश खुल्लर पहले ही सीएम नायब सिंह सैनी के मुख्य प्रधान सचिव के पद पर तैनात किए जा चुके हैं।

Leave a comment