Jharkhand Politics News: झारखंड के नए सीएम बनेंगे हेमंत सोरेन; चंपई सोरेन की इस्तीफा देने की घोषणा; कैबिनेट मंत्री भोक्ता ने किया बड़ा खुलासा

Jharkhand Politics News: झारखंड के नए सीएम बनेंगे हेमंत सोरेन; चंपई सोरेन की इस्तीफा देने की घोषणा; कैबिनेट मंत्री भोक्ता ने किया बड़ा खुलासा
Last Updated: 03 जुलाई 2024

सत्तारूढ़ विधायकों की बुधवार को रांची में बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक के दौरान हेमंत सोरेन को एक बार फिर से नेता चुना जा सकता हैं। जानकारी के मुताबिक हेमंत सोरेन एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

रांची: हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के लिए तैयार हैं। बुधवार (३ जून) को रांची में होने वाली सत्तारूढ़ विधायकों की बैठक के दौरान हेमंत सोरेन को एक बार फिर विधायक दल का नेता चुना जाना लगभग तय है। चतरा के राजद (राष्ट्रीय जनता दल) विधायक और कैबिनेट मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने मीडिया के सामने इस बात का खुलासा किया हैं। उन्होंने बताया कि विधायक दल की बैठक में हेमंत सोरेन को विधायक दल का नेता चुनने के बाद वर्तमान मौजूदा सीएम चंपई सोरेन अपना त्यागपत्र देंगे और उसके बाद नए मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन शपथ लेंगे। बता दें उनके साथ मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य भी शपथ लेंगे।

जेल से बाहर आने के बाद पहली बैठक

बता दें हेमंत सोरेन जमानत पर जेल से छूटने के बाद पहली औपचारिक बैठक में शामिल होंगे। हेमंत सोरेन के जेल से छूटने के बाद चर्चा हो रही थी कि हेमंत सोरेन एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री का पद ग्रहण करेंगे। जानकारी के अनुसार रांची में होने वाली सत्तारूढ़ विधायकों की बैठक में जेएमएम (झारखंड मुक्ति मोर्चा), कांग्रेस और राजद समेत आईएनडीआईए में शामिल सभी दलों के विधायकों को अनिवार्य रूप से बैठक में उपस्थित रहने के लिए कहां गया हैं। जानकारी के मुताबिक मंत्रियों की सूची में सत्यानंद भोगता का नाम शामिल नहीं हैं, अगर उनका नाम होता तो एक नया कृतिमान स्थापित हो जाता। वे चतरा के पहले विधायक होते, जो मंत्री के रूप में पांचवीं बार शपथ लेंगे।

चंपई सोरेन के सभी कार्यक्रम किए गए रद्द

झारखंड के मौजूदा मुख्यमंत्री सही चंपई सोरेन ने बैठक में शामिल होने से पहले अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है। मंगलवार से ही सीएम चंपई सोरेन अपने आवास पर हो आराम कर रहे हैं। उनसे मुलाकात के लिए आने वाले सही लोगों को यह कहकर वापस लौटा दिया जाता कि मुख्यमंत्री जी अभी तबीयत ठीक नहीं हैं।

Leave a comment