Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा इलेक्शन की तारीख का आज होगा एलान, दोपहर 3 बजे निर्वाचन आयोग करेगा घोषणा

Lok Sabha Election 2024: आगामी लोकसभा इलेक्शन की तारीख का आज होगा एलान, दोपहर 3 बजे निर्वाचन आयोग करेगा घोषणा
Last Updated: 17 मार्च 2024

चुनाव आयोग ने आगामी लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव के लिए भी तारीखों का आज एलान किया जाएगा। दोपहर 3 बजे नई दिल्ली में प्रेस-कॉन्फ्रेंस बुलाई जाएगी।

New Delhi: लोकसभा चुनाव 2024 की तारीखों का ऐलान चुनाव आयोग शनिवार को दोपहर 3 बजे करेगा। इसके साथ ही कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का भी ऐलान किया जाएगा। ये विधानसभा चुनावों के लिए ओडिशा,अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम और आंध्र प्रदेश में होंगे। भारत में मतदान कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस शनिवार दोपहर 3 बजे आयोजित की जाएगी।

बताया जा रहा है कि चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार लोकसभा इलेक्शन की तारीखों का ऐलान करेंगे। इसके दौरान चुनाव आयोग के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, लोकसभा चुनाव 7-8 चरणों में किए जा सकते हैं।

चुनावो की तारीख के एलान से पहले हुई बैठक

इससे पहले गुरुवार को हुए नए चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के बाद आज इन्होंने पद भार संभाल लिया। बताया गया कि मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शुक्रवार (15 मार्च) सुबह दोनों चुनाव आयुक्तों ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू का सम्मानपूर्वक स्वागत किया। दोनों के द्वारा पदभार संभालने के बाद शुक्रवार को करीब 11 बजे आयोग की एक अहम बैठक हुई। इसमें लोकसभा चुनावों को लेकर सारी तैयारियों की समीक्षा की गई।

2024 सर्वे के मुताबिक, 543 सीटों में से NDA को 335 सीटें मिलने का अनुमान लगाया जा सकता है। जबकि, इंडिया ब्लॉक के अकाउंट में 166 सीटें और अन्य को 42 सीटें मिलने की संभावना हैं। बताया जा रहा है कि इनमें से 304 सीटें अकेले बीजेपी के दम पर जीत हासिल कर सकती है। साथ ही कांग्रेस को 71 और अन्य के 168 सीटें खाते में सकतीं हैं। 

NDA के सामने INDIA गठबंधन

बीजेपी की अगुवाई वाले एनडीए के समकक्ष विपक्षी पार्टियों ने 'INDIA' गठबंधन का निर्माण किया है। इस गठबंधन में दो दर्जन से अधिक विपक्षी पार्टियां शामिल हैं। जबकि, एनडीए (NDA) में लगभग 40 पार्टियां हैं। जानकारी के अनुसार, NDA के पास इस समय 350 से ज्यादा सांसद हैं। जबकि, इंडिया ब्लॉक के पास लगभग 150 सांसद बताए गए। हालांकि, कई राज्यों में इंडिया ब्लॉक की पार्टियों ने अकेले ही लड़ने का फैसला लिया है। उदाहरण के लिए ममता बनर्जी की टीएमसी इंडिया ब्लॉक का हिस्सा है, लेकिन वेस्ट बंगाल की सभी 42 सीटों पर टीएमसी अकेले चुनाव लड़ रही है। जो इण्डिया ब्लॉक के लिए बड़ा झटका है।

सात चरणों में हुए थे चुनाव :2019 

चुनाव आयोग द्वारा 2019 में लोकसभा चुनाव सात चरणों में करवाए गए थे। पिछली बार चुनाव आयोग ने 10 मार्च को लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। सूत्रों के मुताबिक, पहले चरण की वोटिंग 11 अप्रैल और आखिरी चरण के लिए 19 मई को वोटिंग हुई थी। चुनावों के नतीजे 23 मई को आए थे। बताया जा रहा है कि 2019 में चुनाव के समय देश में 91 करोड़ से ज्यादा मतदान थे, जिनमें से 67% ने वोट डालाथा

2019 में चुनावों के आंकड़े

2019 के लोकसभा इलेक्शन में भाजपा ने 2014 से भी बड़ी जीत हासिल की थी। 2014 में बीजेपी ने 282 सीटों पर जीत हासिल की थी, जबकि 2019 में 303 सीटों से जीती थी। वहीं, एनडीए (NDA) ने 353 सीटें हासिल की थी। भाजपा को 37% से अधिक वोट मिले थे, जबकि एनडीए (NDA) ने 45% वोट हासिल किए थे। कांग्रेस ने 52 सीटों पर ही जीत चुकी थी।

Leave a comment