क्या है Masked Aadhaar Card? होटल्स या किसी OYO रूम के लिए क्यों है जरूरी?, जानें पूरी डिटेल्स

क्या है Masked Aadhaar Card? होटल्स या किसी OYO रूम के लिए क्यों है जरूरी?, जानें पूरी डिटेल्स
Last Updated: 06 सितंबर 2024

आधार कार्ड (Aadhaar Card) एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, जिसमें हमारी कई जानकारियां समाहित होती हैं। इसलिये, किसी भी व्यक्ति को आधार कार्ड देने से पहले हमें अच्छे से विचार करना चाहिए। लेकिन जब आप किसी होटल या OYO ROOM में वेरिफिकेशन के लिए आधार कार्ड दिखाने के लिए कहे जाते हैं, तो आपको ओरिजनल आधार कार्ड देने की बजाय मास्कड आधार कार्ड उपयोग करना चाहिए। मास्कड आधार कार्ड में आपकी निजी जानकारी छिपी होती है, जिससे आपकी सुरक्षा सुनिश्चित होती है।

Masked Aadhaar Card: हम जब भी होटल या OYO ROOM में ठहरते हैं, तो हमें आईडी प्रूफ दिखाने के लिए कहा जाता है। आमतौर पर, हम आधार कार्ड (Aadhaar Card) प्रदान कर देते हैं, जिसमें हमारी सभी महत्वपूर्ण जानकारी होती है। हालांकि, इस जानकारी का गलत इस्तेमाल हो सकता है। इसलिए, आपको ओरिजनल आधार कार्ड के बजाय मास्कड आधार कार्ड (Masked Aadhaar Card) पेश करना चाहिए।

यह कार्ड भी सभी होटल और OYO ROOM में स्वीकार किया जाता है। अब यह जानना ज़रूरी है कि आधार कार्ड और मास्कड आधार कार्ड में क्या अंतर है ? इसके अलावा, इस कार्ड का उपयोग करके हमारी जानकारी कैसे सुरक्षित रहती है, इसके बारे में हम आपको जानकारी देंगे।

क्या होता है मास्कड आधार कार्ड?

Masked Aadhaar Card और ओरिजनल आधार कार्ड के बीच मुख्य अंतर यह है कि मास्कड आधार कार्ड आपकी आधार संख्या के अधिकांश अंकों को छुपा देता है, केवल अंतिम चार अंक ही दिखाता है।

Masked Aadhaar Card की विशेषताएं

1. सूचना सुरक्षा- मास्कड आधार कार्ड में आपकी आधार संख्या के केवल अंतिम चार अंकों को प्रदर्शित किया जाता है, जिससे आपकी पूरी आधार संख्या छुपी रहती है। यह आपकी पूरी संख्या को साझा किए बिना आपकी पहचान की पुष्टि करने का एक सुरक्षित तरीका है।

2. गोपनीयता- चूंकि आपकी पूरी आधार संख्या छुपी रहती है, इससे आपकी व्यक्तिगत जानकारी का दुरुपयोग करने की संभावना कम हो जाती है। यह आपके आधार कार्ड की सुरक्षा को बढ़ाता है और व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा सुनिश्चित करता है।

3. स्वीकृति- अधिकांश होटल, OYO Rooms और अन्य संस्थाएं मास्कड आधार कार्ड को भी स्वीकार करती हैं, क्योंकि यह आपकी पहचान की पुष्टि करने के लिए पर्याप्त होता है, जबकि आपकी पूरी आधार संख्या साझा नहीं होती।

Masked Aadhaar Card और ओरिजनल आधार कार्ड में अंतर

1. ओरिजनल आधार कार्ड- इसमें आपकी पूरी आधार संख्या, नाम, पता और अन्य व्यक्तिगत विवरण होते हैं। इस कार्ड को साझा करने से आपकी पूरी आधार संख्या उजागर हो जाती है, जिसे अनधिकृत व्यक्ति द्वारा दुरुपयोग किया जा सकता है।

2. Masked Aadhaar Card- इसमें केवल अंतिम चार अंकों को ही दिखाया जाता है। बाकी अंकों को मास्क कर दिया जाता है, जिससे आपकी पूरी आधार संख्या छुपी रहती है और गोपनीयता बनी रहती है।

मास्कड आधार कार्ड देने के फायदे:

1. खतरे को कम करता है - मास्कड आधार कार्ड देने से आपकी पूरी आधार संख्या अनधिकृत व्यक्तियों से छुपी रहती है, जिससे आपकी व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा बढ़ जाती है।

2. सुरक्षित वेरिफिकेशन- यह आपके पहचान की पुष्टि के लिए पर्याप्त है, और होटल, OYO Rooms जैसी संस्थाएँ इसे मान्यता देती हैं क्योंकि यह सुनिश्चित करता है कि आप वही व्यक्ति हैं जिसकी पहचान की जा रही है।

आधार कार्ड के मास्कड वर्शन का उपयोग करने से आप अपनी निजी जानकारी की सुरक्षा को बढ़ा सकते हैं और किसी भी संभावित दुरुपयोग को रोक सकते हैं।

कहां से डाउनलोड करें यह आधार?

आप UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आसानी से मास्कड आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। यहां हम आपको स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया बता रहे हैं:

1. UIDAI की आधिकारिक पोर्टल (https://uidai.gov.in/) पर जाएं।

2. अब आधार सेक्शन में जाकर 'My Aadhaar' के विकल्प पर क्लिक करें।

3. इसके बाद अपना आधार नंबर और कैप्चा दर्ज करें, फिर 'Send OTP' विकल्प को चुनें।

4. AADHAAR से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करें।

5. अब आपको डाउनलोड के विकल्प को चुनना होगा।

6. इसके बाद आपसे पूछा जाएगा कि क्या आप मास्कड आधार कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं। यहां पर आपको टिक करना है।

7. चेकबॉक्स पर टिक करने के बाद सबमिट करने पर आपका मास्कड आधार कार्ड डाउनलोड हो जाएगा।

8. मास्कड आधार कार्ड पासवर्ड से सुरक्षित होगा। पासवर्ड में अपने नाम के पहले चार अक्षर और जन्म वर्ष डालें। इसके बाद आपका मास्कड आधार कार्ड दिख जाएगा।

इस प्रक्रिया का पालन करके आप आसानी से अपना मास्कड आधार कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Masked Aadhaar Card इस्तेमाल कहां का सकते हैं?

आधार कार्ड का उपयोग केवल होटल या OYO ROOM में ही नहीं, बल्कि ट्रेन में यात्रा करते समय भी किया जा सकता है। इसके अलावा, आप एयरपोर्ट पर भी मास्कड आधार कार्ड का प्रयोग कर सकते हैं।

 

 

Leave a comment