MI vs PBKS: पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत के बावजूद हार्दिक पांड्या पर लगा फाइन, न्यूनतम ओवर गति के कारण 12 लाख का जुर्माना

MI vs PBKS: पंजाब किंग्स के खिलाफ जीत के बावजूद हार्दिक पांड्या पर लगा फाइन, न्यूनतम ओवर गति के कारण 12 लाख का जुर्माना
Last Updated: 30 अप्रैल 2024

मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान हार्दिक पांड्या पर गुरुवार (18 अप्रैल) को पंजाब किंग्स के खिलाफ IPL 2024 के 33वें मैच में आचार संहिता के उल्लंघन के लिए जुर्माना लगाया गया है।

New Delhi: मुंबई इंडियंस (MI)के कप्तान हार्दिक पांड्या पर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) T20 मैच में पंजाब किंग्स पर 9 रन की रोमांचक जीत के बावजूद धीमी ओवर गति के कारण गुरुवार को 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। मुंबई इंडियंस ने सूर्यकुमार यादव की 53 गेंदों में 78 रनों की जोरदार पारी की बदौलत 7 विकेट पर 192 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा करने के बाद पंजाब किंग्स की पारी को 19.1 ओवर में 183 रन पर जीत हासिल की।

MI ने नौ रनों से हराया पंजाब किंग्स को

बताया जा रहा है कि IPL से जारी विज्ञप्ति में शुक्रवार को कहा गया कि, मुल्लांपुर स्थित PCA के नये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 18 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या पर पंजाब किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 के मैच के दौरान उनकी टीम द्वारा धीमी ओवर गति बनाए रखने के कारण उन पर जुर्माना लगाया गया है।

कप्तान पांड्या पर 12  लाख का लगा फाइन

subkuz.com टीम को उन्होंने बताया कि, आचार संहिता के तहत IPL की न्यूनतम ओवर गति से संबंधित हार्दिक पांड्या की टीम के सत्र का पहला अपराध था जिस्मने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के गेंदबाज निश्चित समय तक अपना ओवर पूरा नहीं कर सके। इसलिए कप्तान पांड्या को 12 लाख रुपये का जुर्माना देना होगा। 

Leave a comment