मिजोरम की राजधानी आइजोल में दुकान के अंदर मिला महिला का शव, पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट

मिजोरम की राजधानी आइजोल में दुकान के अंदर मिला महिला का शव, पुलिस ने आरोपी को किया अरेस्ट
Last Updated: 22 मार्च 2024

मिजोरम की राजधानी आइजोल में एक कॉस्मेटिक की दुकान के अंदर महिला की बॉडी मिली है। पति द्वारा सूचना देने पर पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद एक महिला अपराधी को गिरफ्तार भी कर लिया हैं।

आइजोल: शहर के तुइकुअल साउथ के पास एक दुकान में महिला की बॉडी मिलने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस जांच में महिला की पहचान सी जोथानमावि की पत्नी वीला लमिंगथांगी (52 वर्ष) के रूप में हुई है। महिला की बॉडी खुद की दुकान में ही मिली थी। Subkuz.com की मिली जानकारी मुताबिक यह घटना रविवार (17 मार्च) सुबह लगभग 9 -10 बजे की बताई जा रही है। मृतक महिला के पति की रिपोर्ट पर पुलिस ने तहकीकात शुरू की और एक महिला आरोप को गिरफ्तार कर लिया गया हैं।

आसपास के लोगों ने दी जानकारी

पुलिस तहकीकात में पूछताछ के दौरान आस-पास के लोगों ने बताया कि वीएलएच वैरायटी स्टोर की मालिक ला लमिंगथांगी बीती रात को घर नहीं लौटीं, जिसके कारण उसके पति को चिंता सताने लगी। उसके बाद उन्होंने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने सूचना के बाद फॉरेंसिक लेब की टीमें के साथ गहन जांच शुरू करने के लिए घटनास्थल पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों जानकारी लेने के बाद कई पुलिस टीमों को जांच में लगा दिया।

आरोपी को किया गया अरेस्ट

जानकारी के मुताबिक आस-पास के लोगों से प्राप्त जानकारी और बॉडी के पास मिले सबूतों से पुलिस टीम को रामथार उत्तरी इलाके की रहने वाली लल्लुंग मुआना की पत्नी आइरीन लल्लावमज़ु आली पर शक (संदेह) हुआ। इसके बाद पुलिस ने सबूतों के आधार पर लल्लावमज़ुआली को आइजोल के ज़ेमाबॉक दिन्थर इलाके से अरेस्ट कर लिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला से पूछताछ के बाद चाकू सहित अन्य आपत्तिजनक सबूत बरामद कर लिये हैं। पुलिस ने कहां की महिला को मारने के लिए  इसी हथियार (चाकू) इस्तेमाल किया गया है। आरोपी महिला लल्लावमज़ुआली ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। आइजोल पुलिस ने आरोपी महिला पर भारतीय दंड संहिता के तहत मर्डर के केस में गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a comment
 

ट्रेंडिंग News