New Delhi Politics: विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका, विधायक और पूर्व मंत्री सहित कई पार्षद ने भाजपा का थामा दामन, जानिए क्या...?

New Delhi Politics: विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को लगा बड़ा झटका, विधायक और पूर्व मंत्री सहित कई पार्षद ने भाजपा का थामा दामन, जानिए क्या...?
Last Updated: 30 नवंबर -0001

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को जोरदार झटका लगा हैं. सरकार में सामाजिक कल्याण मंत्री रहे राज कुमार आनंद ने भाजपा का दामन थम लिया। इनके साथ आप पार्टी के और भी नेता बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री राजकुमार आनंद बुधवार (१० जुलाई) को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले दिल्ली सरकार (आम आदमी पार्टी) पर अनुसूचित जाति विरोधी बताते हुए अपने मंत्री पद के साथ ही पार्टी की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया। इनके साथ आप पार्टी के और भी नेता बीजेपी में शामिल हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण कुमार सिंह और दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद कुमार सचदेवा ने इन सभी नेताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई। वहीं दूसरी और आनंद कुमार AAP को छोड़कर बहुजन समाज पार्टी में शामिल हुए थे।

आनंद ने बसपा की टिकट से लड़ा लोकसभा चुनाव 2024

सूत्रों ने Subkuz.com को बताया कि लोकसभा चुनाव 2024 से पहले आनंद कुमार आम आदमी पार्टी को छोड़कर बहुजन समाज पार्टी में शामिल हो गए  थे. उसके बाद उन्होंने बसपा की टिकट से लोकसभा चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें चुनाव में पराजय का मुंह देखना पड़ा। बुधवार को आनंद कुमार भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण कुमार सिंह और दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सचदेवा ने उनका पार्टी में तह दिल से स्वागत किया।

छतरपुर के विधायक करतार सिंह ने भी थामा बीजेपी का हाथ

बताया कि छतरपुर के आम आदमी पार्टी विधायक करतार सिंह तंवर ने पार्टी छोड़कर भाजपाकी सदस्यता ग्रहण कर ली हैं। पटेल नगर से पूर्व विधायक वीणा कुमार आनंद, छतरपुर से पार्षद उमेश कुमार सिंह फोगाट, हिमाचल प्रदेश के आप प्रभारी रतनेश कुमार गुप्ता और सह प्रभारी सचिन कुमार राय ने भी आप से दुरी बनाकर भाजपा में शामिल हो गए हैं।

बता दें राजकुमार आनंद दिल्ली सरकार में सामाजिक कल्याण मंत्री रह चुके हैं। सीएम केजरीवाल जब जेल के अंदर थे, तो राजकुमार ने आप पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उसके बाद उन्होंने बीएसपी को ज्वाइन किया। बीएसपी में शामिल होकर नई दिल्ली सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ा, लेकिन दिल्ली में उन्हें जनाधार नहीं मिला। उसके बाद अब वह भाजपा में शामिल हो गए हैं।

 

 

Leave a comment