एक्टर Shreyas Talpade ने किया दावा, कोविड वैक्सीन को हार्ट अटैक आने की बताई वजह, कहा- ‘हार्ट अटैक के पहले से होती थी थकावट’,

भारत हिंदी न्यूज़, दिल्ली न्यूज़, मुंबई बॉलीवुड हिंदी न्यूज़, ट्यूजडे हिंदी न्यूज़, 5 मई न्यूज़, एक्टर श्रेयस तलपड़े ने कोविड वैक्सीन को हार्ट अटैक आने की बताई वजह

बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े (Shreyas Talpade) ने एक लेटेस्ट इंटरव्यू में अपने हार्ट अटैक दावा किया है कि COVID वैक्सीन लगाने के बाद से उन्हें थकावट महसूस होने लगी थी।

Shreyas Talpade Interview: बॉलीवुड एक्टर श्रेयस तलपड़े  (Shreyas Talpade) के लिए साल 2023 काफी मुश्किल भरा हुआ था। 14 दिसंबर 2023 को उन्हें अचानक हार्ट अटैक आ गया था। जिसके बाद डॉक्टर को उनकी एंजियोप्लास्टी करनी पड़ी थी. हालांकि, अब श्रेयस बिलकुल ठीक हैं। इसी बीच उन्होंने दावा किया है कि हाल ही में आए हार्ट अटैक का कारण कोविड-19 वैक्सीन का साइड इफेक्ट हो सकता है।

हार्ट अटैक आने पर क्या बोले श्रेयस

श्रेयस ने इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह अपनी सेहत का अच्छे से ध्यान रखते थे और इसके बाद भी उन्हें हार्ट अटैक आया। श्रेयस ने कहा कि वह इस बात को नकारना गलत होगा, कि वैक्सीन लेने के बाद लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

एक्टर Shreyas Talpade ने किया दावा, कोविड वैक्सीन को हार्ट अटैक आने की बताई वजह, कहा- ‘हार्ट अटैक के पहले से होती थी थकावट’,

आगे उन्होंने अपने बारे में बात करते हुए कहा, 'मैं सिगरेट नहीं पीता, मैं सिर्फ महीने में एक बार ही ड्रिंक करता हूं, न ही तंबाकू लेता हूं। मुझे डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की प्रॉब्लम नहीं है। अभी मेयन बिलकुल ठीक हूं। फिर अचानक हार्ट अटैक आने की कुछ तो वजह होगी।

हार्ट अटैक से पहले थकान महसूस हुई

उन्होंने आगे कहा कि सेहत को लेकर एक्टिव रहने के बाद भी ऐसी प्रॉब्लम हो तो इसका कारण कोई और वजह ही होगी। 'मैं इस बात को नकार नहीं सकता कि COVID-19 के बाद से ही मुझे कुछ थकान महसूस होने लगी थी। इसमें कुछ तो सच्चाई जरूर है और हम इसे नकार नहीं सकते। हो सकता है इसकी वजह कोविड वैक्सीन हो।

एक्टर Shreyas Talpade ने किया दावा, कोविड वैक्सीन को हार्ट अटैक आने की बताई वजह, कहा- ‘हार्ट अटैक के पहले से होती थी थकावट’,

वैक्सीन पर करेंगे रिसर्च

बताया जा रहा है कि एक्टर श्रेयस तलपड़े को जब से शक हुआ कि उनके हार्ट अटैक का ताल्लुक COVID वैक्सीन से जुड़ा है, तब से वे इस बारे  में और अधिक रिसर्च करने के इच्छुक बताए जा रहे हैं। श्रेयस ने कहा- यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, क्योंकि हम वाकई में नहीं जानते कि हमने वैक्सीन के नाम पर अपनी बॉडी के अंदर क्या डाला है। हमने सिर्फ उस कंपनी पर भरोसा किया।

उन्होंने कहा कि COVID-19 से पहले मैंने कभी इस तरह के इंसीडेंट्स के बारे में नहीं सुना था। ये सब कोविड की वजह से है या फिर वैक्सीन की वजह से। जब तक इस बात के लिए मेरे पास कोई खास सबूत नहीं है, तब तक कुछ भी कहना गलत होगा। लेकिन ये जानना बहुत जरुरी है कि वैक्सीन ने हमारी बॉडी पर कैसे असर किया है।

Leave a comment