23 नवंबर को CJI गवई का आखिरी कार्य दिवस, कोर्ट में हुई औपचारिक विदाई

सीजेआई बीआर गवई ने सुप्रीम कोर्ट में 23 नवंबर को भावुक विदाई भाषण दिया। विदाई में उनके विनम्र अंदाज और मजेदार आदेश ‘फूल मत फेंको’ ने सबको छू लिया।
23 नवंबर को CJI गवई का आखिरी कार्य दिवस, कोर्ट में हुई औपचारिक विदाई

सीजेआई बीआर गवई ने 23 नवंबर 2025 को सुप्रीम कोर्ट में अंतिम कार्य दिवस पर भावुक विदाई भाषण दिया। अपने विनम्र और मजेदार अंदाज में उन्होंने कहा, ‘मेरे ऊपर फूल मत फेंको,’ जिससे कोर्ट में मुस्कान और भावनाएं दोनों बिखरीं।

New Delhi: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) बीआर गवई का 23 नवंबर 2025 को सुप्रीम कोर्ट में आखिरी कार्य दिवस था। इस अवसर पर कोर्ट रूम 1 में एक औपचारिक विदाई सेरेमनी आयोजित की गई, जिसमें कई सीनियर वकील उपस्थित रहे। सीजेआई गवई 6 महीने और 10 दिनों के कार्यकाल के बाद सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनका कार्यकाल 14 मई 2025 से शुरू हुआ था।

सीजेआई गवई अपने पद पर आसीन होने वाले पहले बौद्ध और दलित समुदाय से दूसरे न्यायाधीश रहे। उनके बाद अगले सीजेआई के रूप में न्यायमूर्ति सूर्यकांत 23 नवंबर को पदभार ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर कोर्ट में मौजूद सीनियर वकीलों ने सीजेआई गवई को भावभीनी विदाई दी।

फूलों की पंखुड़ियों को लेकर गवई का मजेदार आदेश

विदाई समारोह के दौरान कुछ वकील फूलों की पंखुड़ियां लाए और उन्हें CJI गवई पर फेंकने की तैयारी कर रहे थे। इस पर गवई ने हंसते हुए कहा, 'नहीं... नहीं, मत फेंकिए। इसे कोर्ट मास्टर को सौंप दीजिए।' यह पल कोर्ट रूम में मौजूद सभी के लिए यादगार बन गया। उनके सरल और विनम्र स्वभाव का यह उदाहरण सभी ने सराहा।

सीजेआई गवई का कार्यकाल

CJI गवई का कार्यकाल छोटा होने के बावजूद महत्वपूर्ण रहा। उन्होंने हमेशा यह माना कि प्रत्येक पद सत्ता का पद नहीं है, बल्कि राष्ट्र की सेवा करने का अवसर है। उन्होंने अपने समापन भाषण में कहा कि डॉक्टर बी.आर. अंबेडकर और उनके पिता ने न्याय के प्रति उनके दृष्टिकोण को आकार दिया। गवई ने हमेशा कोशिश की कि मौलिक अधिकारों और नीति निर्देशक सिद्धांतों के बीच संतुलन बना रहे।

गवई ने न्यायाधीश और वकीलों के पेशे के मूल सिद्धांतों को भी महत्व दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा 'बार' को अपना गुरु माना और पेशे की उच्च मान्यताओं का पालन किया। उनका मानना था कि न्यायपालिका केवल अधिकार और सत्ता का साधन नहीं, बल्कि लोगों की सेवा का माध्यम है।

Leave a comment