दिल्ली में छात्र आत्महत्या: स्कूल और परिवार की जिम्मेदारी पर सवाल

CBSE ने 10वीं में सुधार परीक्षा की जानकारी दी। मुख्य परीक्षा के बाद पात्र छात्र अंक सुधार सकते हैं। आंतरिक मूल्यांकन और समयसीमा अनिवार्य।
दिल्ली में छात्र आत्महत्या: स्कूल और परिवार की जिम्मेदारी पर सवाल

CBSE ने कक्षा 10वीं की दो-परीक्षा प्रणाली की जानकारी दी, जिसमें मुख्य परीक्षा के बाद सुधार परीक्षा का विकल्प शामिल है। केवल वही छात्र इसमें शामिल हो सकते हैं जिन्होंने किसी विषय में अंक सुधारना हो और पहली परीक्षा में उपस्थित रहे हों। आंतरिक मूल्यांकन और LOC की समयसीमा का पालन अनिवार्य है। यह प्रणाली छात्रों को बेहतर प्रदर्शन का अवसर देती है।

CBSE 10वीं सुधार परीक्षा: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 20 नवंबर को कक्षा 10वीं की दो-परीक्षा प्रणाली के नियम और पात्रता स्पष्ट किए। वेबिनार में देशभर के स्कूलों के प्रधानाचार्य, शिक्षक और बोर्ड अधिकारी शामिल हुए। मुख्य परीक्षा में उपस्थित छात्र अब अपने अंक सुधारने के लिए वैकल्पिक सुधार परीक्षा दे सकते हैं। यह पहल छात्रों को प्रदर्शन सुधारने का अवसर देती है और दोनों परीक्षाओं में समान शैक्षणिक मानक लागू होंगे। समयसीमा और पात्रता नियमों का पालन करना आवश्यक है।

सुधार परीक्षा का उद्देश्य

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 20 नवंबर को कक्षा 10वीं की दो बोर्ड परीक्षाओं को लेकर वेबिनार आयोजित किया, जिसमें देशभर के स्कूलों के प्रधानाचार्य, शिक्षक और बोर्ड अधिकारी शामिल हुए। CBSE ने स्पष्ट किया कि दोनों परीक्षाएं उसी शैक्षणिक वर्ष में होंगी और समान शैक्षणिक मानक अपनाए जाएंगे। मुख्य उद्देश्य छात्रों को मुख्य परीक्षा के बाद एक सुधार का मौका देना है, जिससे उनका प्रदर्शन बेहतर हो सके।

सुधार परीक्षा वैकल्पिक है और केवल उन छात्रों के लिए है जो किसी विषय में अपने अंक सुधारना चाहते हैं। पहली परीक्षा में उपस्थित होना अनिवार्य है। CBSE के अनुसार, लगभग 40% छात्र ही किसी विषय में सुधार परीक्षा देंगे।

दिल्ली में छात्र आत्महत्या: स्कूल और परिवार की जिम्मेदारी पर सवाल

सुधार परीक्षा के पात्र विषय और प्रक्रिया

सुधार परीक्षा केवल उन विषयों में हो सकती है जिनमें छात्र का एक्सटर्नल असेसमेंट 50 से अधिक अंक का हो। जिन विषयों में अंक 50 या उससे कम हैं, उनमें सुधार परीक्षा का विकल्प उपलब्ध नहीं है। परीक्षा का LOC (List of Candidates) पहली परीक्षा के परिणाम आने के बाद जारी किया जाएगा। स्कूलों को 15 दिन में छात्रों की जानकारी जांच कर बोर्ड को भेजनी होगी।

इस दो-परीक्षा प्रणाली से छात्रों को बिना पूरे शैक्षणिक साल की संरचना बदले अपने प्रदर्शन को सुधारने का अवसर मिलता है। CBSE ने साफ किया कि दोनों परीक्षाओं में समान शैक्षणिक मानक और मूल्यांकन प्रणाली लागू होगी।

आंतरिक मूल्यांकन और समयसीमा

कक्षा 10वीं का आंतरिक मूल्यांकन 1 जनवरी से 14 फरवरी 2026 तक पूरा करना अनिवार्य है। स्कूलों को सभी मूल्यांकन समय पर दर्ज करने होंगे, ताकि परीक्षा सही ढंग से आयोजित हो और परिणाम समय पर तैयार हों।

संपर्क और शंकाओं का समाधान

छात्र, अभिभावक और स्कूल अपनी शंकाओं के लिए CBSE से सीधे संपर्क कर सकते हैं। जानकारी WhatsApp नंबर 79066 27715 और ईमेल [email protected] पर उपलब्ध है।

Leave a comment