8 अक्टूबर से खुलेगा Garuda Construction and Engineering का IPO: 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं बोली, न्यूनतम निवेश 14,915 रुपए

गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) इस हफ्ते 8 अक्टूबर को खुलेगा, निवेशक इस इश्यू के लिए 10 अक्टूबर तक बिडिंग कर सकेंगे

गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड का इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) इस हफ्ते 8 अक्टूबर को खुलेगा। निवेशक इस इश्यू के लिए 10 अक्टूबर तक बिडिंग कर सकेंगे। कंपनी के शेयर 15 अक्टूबर को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे।

इस इश्यू के माध्यम से कंपनी ₹264.10 करोड़ जुटाने की योजना बना रही है। इसके तहत कंपनी ₹173.85 करोड़ के 1,83,00,000 फ्रेश शेयर जारी कर रही है, जबकि मौजूदा निवेशक ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए ₹90.25 करोड़ के 9,50,000 शेयर बेच रहे हैं।

गरुड़ कंस्ट्रक्शन IPO: न्यूनतम और अधिकतम निवेश

8 अक्टूबर से खुलेगा Garuda Construction and Engineering का IPO: 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं बोली, न्यूनतम निवेश 14,915 रुपए

गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग ने इस इश्यू का प्राइस बैंड ₹92-₹95 निर्धारित किया है। रिटेल निवेशक न्यूनतम एक लॉट यानी 157 शेयर्स के लिए बिडिंग कर सकते हैं। यदि आप IPO के ऊपरी प्राइस बैंड ₹95 के अनुसार 1 लॉट के लिए आवेदन करते हैं, तो इसके लिए आपको ₹14,915 का निवेश करना होगा।

वहीं, अधिकतम 13 लॉट यानी 2,041 शेयर्स के लिए रिटेल निवेशक आवेदन कर सकते हैं, जिसके लिए निवेशकों को अपर प्राइस बैंड के अनुसार ₹193,895 का निवेश करना होगा।

गरुड़ कंस्ट्रक्शन IPO: 35% हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए आरक्षित

8 अक्टूबर से खुलेगा Garuda Construction and Engineering का IPO: 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं बोली, न्यूनतम निवेश 14,915 रुपए

कंपनी ने इश्यू का 50% हिस्सा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित रखा है। इसके अतिरिक्त, लगभग 35% हिस्सा रिटेल निवेशकों के लिए और बाकी 15% हिस्सा नॉन-इंस्टीट्यूशनल निवेशकों (NII) के लिए आरक्षित है।

गरुड़ कंस्ट्रक्शन: स्थापना 2010

8 अक्टूबर से खुलेगा Garuda Construction and Engineering का IPO: 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं बोली, न्यूनतम निवेश 14,915 रुपए

गरुड़ कंस्ट्रक्शन एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड की स्थापना 2010 में हुई थी, और यह एक निर्माण कंपनी है। यह रेज़िडेंशियल और कमर्शियल इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ-साथ औद्योगिक परियोजनाओं के लिए निर्माण सेवाएं प्रदान करती है। इसके अलावा, कंपनी ऑपरेशन और मेंटेनेंस, इलेक्ट्रिकल, और प्लंबिंग जैसी विभिन्न अन्य सेवाएं भी उपलब्ध कराती है।

IPO क्या होता है?

8 अक्टूबर से खुलेगा Garuda Construction and Engineering का IPO: 10 अक्टूबर तक कर सकते हैं बोली, न्यूनतम निवेश 14,915 रुपए

जब कोई कंपनी पहली बार अपने शेयरों को आम लोगों के लिए जारी करती है, तो इसे इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) कहा जाता है। कंपनी को अपने कारोबार को बढ़ाने के लिए पूंजी की आवश्यकता होती है। इस स्थिति में, कंपनी बाजार से कर्ज लेने के बजाय कुछ शेयर पब्लिक को बेचकर या नए शेयर जारी करके धन जुटाती है। इसी उद्देश्य के लिए कंपनी IPO लाती है।

Leave a comment