Aadhaar QR ऐप लॉन्च, अब पहचान के लिए नहीं चाहिए कार्ड या फोटोकॉपी

सरकार ने लॉन्च किया Aadhaar QR ऐप, डिजिटल पहचान का नया युग शुरू! अब पहचान दिखाने के लिए न कार्ड चाहिए, न फोटोकॉपी।स्कैन करें QR कोड और तुरंत हो जाएगा वेरिफिकेशन

भारत सरकार ने डिजिटल पहचान को एक नया रूप देते हुए एक इनोवेटिव Aadhaar ऐप लॉन्च किया है, जो QR कोड और फेस वेरिफिकेशन तकनीक के ज़रिए पहचान सत्यापन की प्रक्रिया को न केवल तेज़ बल्कि अधिक सुरक्षित भी बना देगा।

Aadhaar QR App: सरकार ने हाल ही में नया आधार ऐप लॉन्च करके आम लोगों की एक बड़ी समस्या का समाधान किया है। अब होटल में चेक-इन करने, एयरपोर्ट पर पहचान दिखाने, सिम कार्ड लेने या किसी भी अन्य सेवा के लिए आपको अपने आधार कार्ड की फोटोकॉपी देने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मंगलवार को इस ऐप को लोगों की सहूलियत के लिए लॉन्च किया गया। 

इस नई सुविधा की मदद से यूजर अब डिजिटल तरीके से अपनी पहचान को वेरिफाई कर पाएंगे। यानी अब फिजिकल डॉक्यूमेंट या उसकी कॉपी साथ लेकर चलने की जरूरत नहीं है।

स्कैन करें QR, और हो जाए डिजिटल वेरिफिकेशन

सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने X (पूर्व ट्विटर) पर इस नए Aadhaar ऐप की जानकारी साझा की और बताया कि यह ऐप नागरिकों को पहचान की प्रक्रिया पर पूर्ण नियंत्रण देगा। यूजर्स केवल एक QR कोड स्कैन करेंगे और अपने फोन के कैमरे से चेहरा स्कैन कर के पहचान सत्यापित कर सकेंगे, वह भी बिना किसी डॉक्यूमेंट को फिजिकली पेश किए।

डेटा सुरक्षा के लिए बड़ा कदम

Aadhaar QR ऐप लॉन्च, अब पहचान के लिए नहीं चाहिए कार्ड या फोटोकॉपी

यह ऐप सिर्फ पहचान साबित करने का साधन नहीं है, बल्कि यह नागरिकों को अपनी निजी जानकारी पर नियंत्रण का अधिकार भी देता है। ऐप में यह तय करने का विकल्प दिया गया है कि वेरिफिकेशन के समय कौन-कौन सी जानकारी शेयर करनी है। इससे यूजर्स की प्राइवेसी को एक नया स्तर मिलेगा। यह Aadhaar ऐप, उपयोगकर्ता अनुभव के मामले में UPI ऐप्स की तरह काम करता है  तेज़, आसान और सुरक्षित। इसका उपयोग होटल चेक-इन, एयरपोर्ट वेरिफिकेशन, सिम कार्ड लेने जैसी जगहों पर किया जा सकता है, जहां पहले फिजिकल दस्तावेजों की ज़रूरत होती थी।

फेस स्कैन से होगी ऑथेंटिकेशन

नए ऐप की सबसे दिलचस्प विशेषता इसका फेस ऑथेंटिकेशन फीचर है। एक बार QR कोड स्कैन करने के बाद, ऐप उपयोगकर्ता के चेहरे को स्कैन करेगा और UIDAI के डेटाबेस से मिलान करके वेरिफिकेशन को सफल बनाएगा। इससे किसी भी तरह की जालसाजी की संभावना काफी हद तक खत्म हो जाएगी।
यह ऐप फिलहाल बीटा वर्जन में है, और टेस्टिंग के दौर में है। लेकिन सरकार का कहना है कि जल्द ही इसे आम नागरिकों के लिए जारी कर दिया जाएगा। X पर साझा डेमो में यह साफ दिखा कि प्रक्रिया कितनी सरल और सहज होगी, एक स्कैन, एक फेस कैम और हो गया वेरिफिकेशन!

नकली आधार से जुड़ी चिंताओं को मिलेगा जवाब

Aadhaar QR ऐप लॉन्च, अब पहचान के लिए नहीं चाहिए कार्ड या फोटोकॉपी

हाल ही में चैटबॉट्स और एआई टूल्स द्वारा नकली आधार कार्ड जेनरेट करने की घटनाओं ने लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी थी। लेकिन यह नया Aadhaar ऐप इस खतरे को कम करेगा क्योंकि इसमें यूजर-संरक्षित डेटा शेयरिंग मॉडल को अपनाया गया है, जहां बिना यूजर की अनुमति कोई जानकारी साझा नहीं की जा सकती।

Leave a comment