आदित्य बिरला ग्रुप, टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर और ब्लैकस्टोन पर्पेचुअल प्राइवेट ने मिलकर आईपीएल की मौजूदा विजेता टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) को खरीद लिया है।
स्पोर्ट्स न्यूज़: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की दुनिया में इस साल एक बड़ी आर्थिक और व्यापारिक खबर सामने आई है। राजस्थान रॉयल्स के बाद अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) के भी नए मालिक बन गए हैं। चार बड़ी कंपनियों ने मिलकर RCB को 16,706 करोड़ रुपये में खरीदा है, जिससे यह आईपीएल फ्रेंचाइजी का अब तक का सबसे बड़ा टेकओवर बन गया है।
नई ओनरशिप में शामिल कंपनियों में आदित्य बिरला ग्रुप, टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप, बोल्ट वेंचर, और ब्लैकस्टोन पर्पेचुअल प्राइवेट शामिल हैं। इन चारों कंपनियों ने मिलकर यूनाइटेड स्प्रिट्स लिमिटेड के साथ एक समझौता किया है, जिसमें RCB की पुरुष और महिला दोनों टीमें शामिल हैं। इस डील के जरिए इन कंपनियों ने भारतीय क्रिकेट के सबसे लोकप्रिय और मूल्यवान फ्रेंचाइजी में से एक का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है।
कौन हैं नए चेयरमैन?
![]()
नई ओनरशिप के तहत आर्यमान विक्रम बिरला को RCB का चेयरमैन बनाया गया है, जबकि सत्यन गोस्वामी (Times Group) को वाइस चेयरमैन बनाया गया है। हालांकि, इस टेकओवर की प्रक्रिया अभी पूरी तरह से पूरी नहीं हुई है। इसे बीसीसीआई, भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग और अन्य नियामक संस्थाओं से मंजूरी प्राप्त करनी होगी।
इस डील के पीछे आदित्य बिरला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिरला ने कहा, "बीते दो दशकों से IPL भारतीय क्रिकेट में एक स्पोर्टिंग पावरहाउस के रूप में उभरा है। RCB एक शानदार फ्रेंचाइजी है और अब हमें इसे खरीदकर खेल क्षेत्र में अपनी विरासत का विस्तार करने का अवसर मिला है। यह एक जिम्मेदारी और सौभाग्य दोनों है।
बिरला ने आगे कहा कि RCB के नए दौर को मजबूत बनाने और इसे वैश्विक स्तर पर और अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में यह साझेदारी महत्वपूर्ण साबित होगी।
नए चेयरमैन आर्यमान बिरला का दृष्टिकोण
RCB के नए चेयरमैन आर्यमान बिरला ने कहा, "इस फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। RCB के अगले फेज को आगे बढ़ाने के लिए इस साझेदारी से मीडिया, स्पोर्ट्स और कंज्यूमर बिजनेस की गहरी समझ एक साथ आएगी। हमारा लक्ष्य RCB को न केवल भारतीय बल्कि वैश्विक क्रिकेट प्रेमियों के लिए भी और आकर्षक बनाना है।









