AAP Candidate 2nd List: AAP की दूसरी लिस्ट में कई नेताओं का पत्ता साफ, पार्टी ने कई नए चेहरों पर जताया विश्वास

आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है जिसमें कई पुराने विधायकों का टिकट काटा गया है। मनीष सिसोदिया की सीट भी बदल दी गई है।

AAP ने सोमवार, यानि 9 दिसंबर को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। इस लिस्ट में कई पुराने विधायकों के नाम हटा दिए गए हैं और उनके स्थान पर नए चेहरों पर भरोसा जताया गया है। इसके अलावा मनीष सिसोदिया की सीट को भी बदल दिया गया है। अब जानिए नई सूची में किसे कहां से टिकट मिला है।

AAP Candidate 2nd List: आम आदमी पार्टी (AAP) ने सोमवार (9 दिसंबर) को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपनी उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। इस सूची में कई आप नेताओं का पत्ता साफ हो गया है। पार्टी ने इनकी जगह दूसरे या नए चेहरों पर दांव लगाया है। वहीं, मनीष सिसोदिया की सीट भी बदली गई है। आइए आपको बताते हैं कि किस-किस का टिकट कटा है और किन नए चेहरों पर आप ने दांव खेला है।

तीन विधायकों के कटे टिकट

AAP Candidate 2nd List: AAP की दूसरी लिस्ट में कई नेताओं का पत्ता साफ, पार्टी ने कई नए चेहरों पर जताया विश्वास

यमुनापार में तीन मौजूदा विधायकों का टिकट काट दिया है। जबकि आप के कद्दावर नेता व पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की सीट पार्टी ने बदल दी है। उन्हें पटपड़गंज की जगह जंगपुरा से चुनाव मैदान में उतारा जा रहा है। पिछला चुनाव भाजपा प्रत्याशी रविंद्र उर्फ रवि नेगी ने सिसोदिया को जबरदस्त टक्कर दी थी। लोग मानते हैं कि इस कारण वह अपनी विधानसभा क्षेत्र पटपड़गंज पर ध्यान नहीं दे सके।

रोहित महरोलिया का भी कटा टिकट

AAP Candidate 2nd List: AAP की दूसरी लिस्ट में कई नेताओं का पत्ता साफ, पार्टी ने कई नए चेहरों पर जताया विश्वास

पार्टी ने त्रिलोकपुरी से रोहित महरोलिया का टिकट काटा है। उनकी जगह पूर्व पार्षद अंजना पारचा को टिकट दिया है। अंजना पहले कांग्रेस में थी। रोहित को पार्षद रहते विधायक का टिकट मिला था और वह जीत भी गए थे। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव में पूर्वी लोकसभा क्षेत्र से कुलदीप कुमार को मैदान में उतारा गया था, जिसमें रोहित ने विरोध किया था। इसका असर इस बार टिकट कटने में देखा गया।

विधायक हाजी यूनुस का भी कटा टिकट

AAP Candidate 2nd List: AAP की दूसरी लिस्ट में कई नेताओं का पत्ता साफ, पार्टी ने कई नए चेहरों पर जताया विश्वास

मुस्तफाबाद के विधायक हाजी यूनुस का भी टिकट पार्टी ने काट दिया है। स्थानीय लोगों से शिकायतें मिली थीं कि विधायक उनके लिए काम नहीं करते थे। यहां से पूर्व पत्रकार व प्रदेश प्रवक्ता आदिल खान को उतारा गया है। आदिल एक न्यूज एजेंसी में रिपोर्टर रह चुके हैं और आप के प्रवक्ता भी हैं।

एसके बग्गा की जगह विकास बग्गा को मिला टिकट

AAP Candidate 2nd List: AAP की दूसरी लिस्ट में कई नेताओं का पत्ता साफ, पार्टी ने कई नए चेहरों पर जताया विश्वास

कृष्णा नगर से भाजपा का सीएम चेहरा व पहली महिला आईपीएस किरण बेदी को हराने वाले एसके बग्गा का भी टिकट कटा है। उनकी जगह उनके बेटे विकास बग्गा को पार्टी ने टिकट दिया है। एसके बग्गा ने चुनाव लड़ने से मना किया था। वहीं, गांधी नगर सीट से नवीन उर्फ दीपू को मैदान में उतारा गया है। पिछले बार भी दीपू को मैदान में उतारा गया था, लेकिन भाजपा के प्रत्याशी अनिल बाजपाई ने उन्हें हरा दिया था।

पहली सूची में 11 नाम थे शामिल 

पहली सूची में आम आदमी पार्टी ने 11 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा था। इनमें से छह सीटों पर पार्टी ने दूसरे दलों से आ चुके लोगों को टिकट दिया था। इस लिस्ट में पार्टी ने कई नए चेहरों पर भरोसा जताया था, जिनमें पूर्व कांग्रेसी और भाजपा से आये नेता शामिल थे। ये प्रत्याशी मुख्य रूप से पार्टी के एजेंडे को आगे बढ़ाने और दिल्ली विधानसभा में अपनी पहचान बनाने के लिए मैदान में उतरे थे।

Leave a comment