Airspace Ban: भारत की एयरस्ट्राइक की आशंका से डरा पाकिस्तान, एयरस्पेस में लगाए जैमर

Airspace Ban Update: पहलगाम हमले के बाद भारत-पाक तनाव बढ़ा। पाकिस्तान ने एयरस्पेस बंद कर जैमर और चीन से मिसाइल सिस्टम तैनात किया। जानिए पूरी अपडेट।

पहलगाम हमले के बाद भारत-पाक तनाव बढ़ा। पाकिस्तान ने एयरस्पेस में जैमर लगाए और चीन से मिले एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम LOC पर तैनात किए। भारत ने भी जवाबी कदम उठाया।

Airspace Ban Update: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव तेजी से बढ़ गया है। भारत की संभावित एयरस्ट्राइक से घबराए पाकिस्तान ने न सिर्फ अपने एयरस्पेस को भारत के विमानों के लिए बंद कर दिया है, बल्कि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करते हुए एयरस्पेस में इलेक्ट्रॉनिक जैमर भी लगा दिए हैं। इतना ही नहीं, पाकिस्तान ने चीन से मिले आधुनिक 'ड्रैगन' एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम को भी तैनात कर दिया है।

क्या है पूरा मामला?

Airspace Ban: भारत की एयरस्ट्राइक की आशंका से डरा पाकिस्तान, एयरस्पेस में लगाए जैमर

पाकिस्तान ने पहले भारतीय विमानों के लिए अपने हवाई क्षेत्र को बंद करने का फैसला किया था। इसके जवाब में भारत ने भी बड़ा कदम उठाते हुए 30 अप्रैल से 23 मई तक के लिए पाकिस्तानी विमानों को अपने हवाई क्षेत्र में प्रवेश से रोक दिया है। भारत ने इसके लिए NOTAM (Notice to Airmen) जारी किया है, जिसके तहत किसी भी पाकिस्तानी एयरलाइन को भारतीय आकाश में उड़ान भरने की अनुमति नहीं है।

यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है जब भारत और पाकिस्तान के बीच एलओसी (नियंत्रण रेखा) पर लगातार तनाव बना हुआ है और पाकिस्तान की ओर से लगातार 7वें दिन संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया है।

पाकिस्तान की तैयारी: जैमर और मिसाइलें

Airspace Ban: भारत की एयरस्ट्राइक की आशंका से डरा पाकिस्तान, एयरस्पेस में लगाए जैमर

सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान ने अपने एयरस्पेस में इलेक्ट्रॉनिक जैमर लगाए हैं ताकि अगर भारत की ओर से एयरस्ट्राइक की कोशिश हो तो उसके लड़ाकू विमानों की लोकेशन ट्रैक की जा सके या उन्हें रोका जा सके। इसके अलावा, पाकिस्तान ने चीन से प्राप्त आधुनिक एयर डिफेंस मिसाइल सिस्टम को भी तैनात किया है, जो भारत की किसी भी संभावित कार्रवाई का जवाब देने के लिए तैयार किया गया है।

LOC पर बढ़ा तनाव

30 अप्रैल और 1 मई की रात, पाकिस्तानी सेना ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, उरी और अखनूर सेक्टरों में भारतीय चौकियों पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की। भारतीय सेना ने भी इसका कड़ा और मुंहतोड़ जवाब दिया है। लगातार हो रही फायरिंग से स्थानीय नागरिकों में दहशत का माहौल है।

Leave a comment