अश्विनी कालसेकर ने 10 साल तक छोड़ा नॉन-वेज, बताया- 'पति मुरली शर्मा लहसुन तक नहीं खाते'

अभिनेत्री अश्विनी कालसेकर ने 10 साल तक नॉन-वेज नहीं खाया और साझा किया कि उनके पति मुरली शर्मा लहसुन तक नहीं खाते। जानिए उनके खान-पान और जीवनशैली से जुड़े

टीवी और फिल्मों की दुनिया की जानी-मानी अभिनेत्री अश्विनी कालसेकर ने हाल ही में अपने व्यक्तिगत जीवन और खाने-पीने की आदतों को लेकर एक खुलासा किया है। 

एंटरटेनमेंट न्यूज़: 'जोधा अकबर' की महामंगा और 'कसम से' में जिज्ञासा वाली के किरदार से घर-घर फेमस हुईं अश्विनी कालसेकर बड़े पर्दे पर भी अपने अभिनय का जादू दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़तीं। उन्होंने पत्रकार से एक्टर बने मुरली शर्मा से दूसरी शादी की है। हालांकि, इनकी कोई संतान नहीं है, लेकिन वे अपने दो पालतू कुत्तों के साथ हैप्पिली मैरिड लाइफ इंजॉय कर रही हैं। 

एक लेटेस्ट इंटरव्यू में उन्होंने अपने नॉन-वेज से वेजिटेरियन बनने के अनुभव के बारे में बताया और कहा कि पति के कारण उन्होंने 7-10 साल तक मांसाहारी भोजन नहीं किया।

अश्विनी ने साझा किया होम टूर का अनुभव

अश्विनी कालसेकर ने हाल ही में ‘कर्ली टेल्स’ की टीम के साथ अपने घर का होम टूर करवाया। इस दौरान उन्होंने अपने घर की खास बातें और आदतों के बारे में खुलकर बताया। उन्होंने अपना मंदिर दिखाया और बेडरूम की भी सैर करवाई। इसके साथ ही उन्होंने अपने ऑर्गैनिक फार्मिंग के अनुभव और खाने-पीने की आदतों पर भी चर्चा की। अश्विनी ने बताया, मैं मराठी हूं और मैं नॉन-वेज खाती थी। कभी मुझे वेजिटेरियन खाना पसंद नहीं था। आलू के अलावा मुझे कुछ अच्छा नहीं लगता।

मुरली शर्मा की कट्टर वेजिटेरियन आदतें

अश्विनी के पति मुरली शर्मा बेहद कट्टर वेजिटेरियन हैं। उन्होंने कहा, मैं लहसुन, मशरूम और बेबी कॉर्न नहीं खाता। शुरुआत में मुझे नहीं पता था कि टोंडली जैसी सब्जियां भी होती हैं। यह मेरे लिए नया था, इसलिए इसकी आदत डालनी पड़ी। अश्विनी ने भी स्वीकार किया कि मुरली की आदतों के कारण उन्होंने लगभग 7-10 साल तक नॉन-वेज खाना छोड़ दिया। 

उन्होंने कहा, एक बार ‘गोलमाल’ के शूट के दौरान मुझे बहुत इच्छा हुई कि बाहर नॉन-वेज खाऊं। मुरली ने कहा, ‘जा, खा लो यार’। लेकिन हम घर पर नॉन-वेज नहीं बनाते। हमारे कुलदेव बालाजी हैं।

मुरली शर्मा ने हंसी के साथ कहा, प्यार थोड़ा कम होने लगा तो उसने नॉन-वेज को चुना। इस पर अश्विनी ने भी मुस्कुराते हुए कहा कि यह सिर्फ उनके जीवन का एक हिस्सा था, जो उन्होंने पति के लिए सहर्ष किया। अश्विनी और मुरली की जोड़ी अपने दो पालतू कुत्तों के साथ हैप्पिली मैरिड लाइफ जी रही है। हालांकि उनके बीच कोई संतान नहीं है। अश्विनी ने कहा कि उनके किडनी संबंधी स्वास्थ्य कारणों के चलते बच्चे की योजना संभव नहीं हो पाई।

अश्विनी कालसेकर ने 10 साल तक छोड़ा नॉन-वेज, बताया- 'पति मुरली शर्मा लहसुन तक नहीं खाते'

अश्विनी कालसेकर का टीवी और फिल्म करियर

अश्विनी ने भारतीय टीवी और फिल्मों में लंबे समय तक काम किया है। उन्हें सबसे ज्यादा ‘जोधा अकबर’ की महामंगा और ‘कसम से’ की जिज्ञासा वाली के किरदार से पहचान मिली। उनके टीवी करियर की प्रमुख हिट शोज़ में शामिल हैं:

  • शांति
  • घर जमाई
  • आहट
  • CID
  • शक्तिमान
  • सिद्धांत
  • कस्म से
  • विरुद्ध
  • झांसी की रानी
  • हिटलर दीदी
  • अफसर बिटिया
  • कवच – काली शक्तियों से

फिल्मी दुनिया में अश्विनी ने ‘सन ऑफ सरदार 2’, ‘भूल भुलैया 3’, ‘द हीरो: लव स्टोरी ऑफ अ स्पाई’, ‘खाकी’, ‘मुसाफिर’, ‘आशिक बनाया’, ‘अपहरण’, ‘ऑल द बेस्ट- फन बिगेंस’, ‘गोलमाल 3’ जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का जादू बिखेरा। अश्विनी ने 1998 में पहले नितेष पांडे से शादी की थी, जो 2002 में तलाक में बदल गई। 2009 में उन्होंने मुरली शर्मा से शादी की। अश्विनी ने बताया कि उनके पास बच्चे के लिए सेरोगेसी या अन्य विकल्प थे, लेकिन किडनी के स्वास्थ्य कारणों से यह संभव नहीं हो पाया।

Leave a comment