Bajaj Auto Share Price: कमजोर तिमाही नतीजों के चलते बजाज ऑटो के शेयर में 11% की भारी गिरावट, जानें पूरा मामला

कमजोर तिमाही नतीजों के चलते बजाज ऑटो के शेयर में 11% की भारी गिरावट जानें पूरा मामला , कमजोर तिमाही नतीजों के चलते बजाज ऑटो के शेयर में 11% की भारी गिरावट

बजाज ऑटो की दूसरी तिमाही के परिणामों के बाद कंपनी के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। शुरुआती कारोबार में ही बजाज ऑटो के शेयर 11 प्रतिशत से अधिक गिर गए। इसके पीछे मुख्य कारण कंपनी के कमजोर प्रदर्शन के चलते मुनाफे में 31 प्रतिशत की कमी है। आइए जानते हैं कि बजाज ऑटो का मुनाफा क्यों गिरा और इस पर ब्रोकरेज की क्या राय है।

नई दिल्ली: बजाज ग्रुप की दोपहिया निर्माता कंपनी बजाज ऑटो के शेयरों में गुरुवार को भारी गिरावट देखने को मिली। इसका मुख्य कारण वित्त वर्ष 2023-24 की दूसरी तिमाही में कंपनी का अपेक्षा से भी कमजोर प्रदर्शन है। बजाज ऑटो का दूसरी तिमाही में टैक्स के बाद कंसॉलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 31 फीसदी घटकर 1,385 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले वर्ष यह 2,020 करोड़ रुपये था।

Bajaj Auto Share Price: कमजोर तिमाही नतीजों के चलते बजाज ऑटो के शेयर में 11% की भारी गिरावट, जानें पूरा मामला

बजाज का मुनाफा घटने के कारण                                       

बजाज ऑटो के अनुसार, उसके मुनाफे में गिरावट का मुख्य कारण अधिक खर्च और टैक्स से जुड़े निपटारे हैं। हालांकि, कंपनी का ऑपरेशन से कुल रेवेन्यू दूसरी तिमाही में बढ़कर 13,247 करोड़ रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले यह 10,838 करोड़ रुपये था। कंपनी ने यह भी बताया कि दूसरी तिमाही में कुल व्यय 10,767.22 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष 8,806.47 करोड़ रुपये था।

बजाज ऑटो ने मुनाफे में गिरावट के पीछे की वजह स्पष्ट की

Bajaj Auto Share Price: कमजोर तिमाही नतीजों के चलते बजाज ऑटो के शेयर में 11% की भारी गिरावट, जानें पूरा मामला

बजाज ऑटो के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर राकेश शर्मा ने प्रॉफिट ऑफ्टर टैक्स में गिरावट के कारणों का खुलासा करते हुए कहा, "हमें स्थगित कर (deferred tax) के चलते 211 करोड़ रुपये का एकमुश्त अतिरिक्त प्रावधान करना पड़ा। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि सरकार ने लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन पर मिलने वाले इंडेक्सेशन लाभ को वापस ले लिया है, जिसके परिणामस्वरूप डेट म्यूचुअल फंड पर प्रभावी कर दर लगभग 6.8-7 प्रतिशत से बढ़कर 14 प्रतिशत हो गई है। शर्मा ने स्पष्ट किया, "यह एक बार की मार है, इसका परिचालन से कोई लेना-देना नहीं है।"

बजाज ऑटो के शेयरों की स्थिति

Bajaj Auto Share Price: कमजोर तिमाही नतीजों के चलते बजाज ऑटो के शेयर में 11% की भारी गिरावट, जानें पूरा मामला

बजाज ऑटो के शेयरों में दोपहर करीब 12 बजे तक 11.11 फीसदी की गिरावट देखी गई, और ये 10,325.85 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। कंपनी ने पिछले 6 महीनों में केवल 15 फीसदी रिटर्न दिया है। हालांकि, एक साल की अवधि में बजाज ऑटो ने 100 फीसदी से अधिक का मल्टीबैगर रिटर्न प्राप्त किया है। इसका 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 12,774.00 रुपये और न्यूनतम स्तर 5,070.00 रुपये प्रति शेयर है। बजाज ऑटो का कुल मार्केट कैप 2.88 लाख करोड़ रुपये है।

बजाज ऑटो पर ब्रोकरेज की रिपोर्ट

Bajaj Auto Share Price: कमजोर तिमाही नतीजों के चलते बजाज ऑटो के शेयर में 11% की भारी गिरावट, जानें पूरा मामला

पिछले महीने, विदेशी ब्रोकरेज फर्म CLSA ने बजाज ऑटो के शेयरों में एक बड़ी गिरावट की संभावना व्यक्त की थी। उसने बजाज ऑटो को 'अंडरपरफॉर्म' रेटिंग देते हुए इसके शेयरों के लिए 7000 रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया। CLSA के अनुमान के अनुसार, बजाज ऑटो के शेयरों में अभी भी 3000 रुपये से अधिक की गिरावट आने की संभावना बनी हुई है।

CLSA के अनुसार, प्रीमियम मोटरसाइकिल सेगमेंट में बढ़ते प्रतिस्पर्धा और 250cc से अधिक क्षमता वाली बाइक सेगमेंट की धीमी वृद्धि बजाज ऑटो के लिए गंभीर समस्याएँ उत्पन्न कर रही हैं। इसके अलावा, कंपनी के प्रमुख एक्सपोर्ट मार्केट में लगातार दबाव बना हुआ है, जो इसके शेयरों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

Leave a comment