बैंक शब्द हम रोज इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इसका हिंदी नाम “अधिकोष” है, जो बहुत कम प्रचलित है। बैंक आज पैसों की सुरक्षा, बचत और लेन-देन का सबसे भरोसेमंद माध्यम बन चुका है।
बैंक शब्द का रोजमर्रा में इस्तेमाल
हम सभी अपने दैनिक जीवन में कई ऐसे शब्द बोलते हैं, जिनका सही अर्थ हमें पता नहीं होता। ये शब्द इतने आम हो जाते हैं कि हम कभी उनके मतलब के बारे में सोचते ही नहीं। ऐसा ही एक शब्द है “बैंक”।
चाहे सैलरी जमा करनी हो, पैसे निकालने हों, लोन लेना हो या ऑनलाइन ट्रांजैक्शन करना हो-हर जगह बैंक की जरूरत पड़ती है। गांव से लेकर शहर तक, हर व्यक्ति बैंक शब्द से परिचित है। लेकिन इसके बावजूद ज्यादातर लोगों को यह नहीं पता कि बैंक को हिंदी में क्या कहा जाता है।
बैंक को हिंदी में क्या कहते हैं?
बहुत कम लोग जानते हैं कि बैंक का हिंदी नाम “अधिकोष” है। अधिकोष शब्द का अर्थ होता है-धन का संग्रह करने का स्थान। यानी वह जगह जहां पैसे सुरक्षित रखे जाते हैं और जरूरत पड़ने पर उपयोग किए जाते हैं। हालांकि, यह शब्द हिंदी में मौजूद होने के बावजूद आम बोलचाल में लगभग इस्तेमाल नहीं होता।
![]()
आम जनता बैंक शब्द को ही ज्यादा सहज और आसान मानती है। यही वजह है कि सरकारी दस्तावेजों और किताबों के अलावा “अधिकोष” शब्द बहुत कम सुनने को मिलता है। आज के समय में चाहे कोई गांव में रहता हो या शहर में, हर कोई “बैंक चलना है” या “बैंक में काम है” जैसे वाक्य ही बोलता है।
BANK की फुल फॉर्म और उससे जुड़ी जानकारी
कई लोग यह भी मानते हैं कि बैंक की एक फुल फॉर्म होती है। आमतौर पर BANK की फुल फॉर्म बताई जाती है-
Borrowing, Accepting, Negotiating, Keeping
इसका मतलब है-
- Borrowing: जरूरत पड़ने पर पैसा उधार देना
- Accepting: लोगों से जमा स्वीकार करना
- Negotiating: लेन-देन और समझौते करना
- Keeping: पैसे को सुरक्षित रखना
हालांकि, कुछ विशेषज्ञ मानते हैं कि ये शब्द बैंक के कार्यों को समझाने के लिए बनाए गए हैं, न कि बैंक शब्द का वास्तविक अर्थ। इसके बावजूद, यह फुल फॉर्म लोगों के बीच काफी प्रचलित है।
बैंक क्यों है जरूरी?
आज दुनिया के लगभग हर देश में बैंकिंग व्यवस्था मौजूद है। बैंक का मुख्य काम पैसों का सुरक्षित लेन-देन करना है। लोग अपने पैसे घर में रखने की बजाय बैंक में रखना ज्यादा सुरक्षित मानते हैं।
बैंक में पैसे रखने से न सिर्फ सुरक्षा मिलती है, बल्कि जमा राशि पर ब्याज भी मिलता है। इसके अलावा एटीएम, ऑनलाइन बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और लोन जैसी सुविधाएं भी बैंक को और उपयोगी बनाती हैं।










