भारत के हमलों से पाक का एयरबेस तबाह, अमेरिकी सैटेलाइट रिपोर्ट जारी

चार दिनों तक चले संघर्ष में भारत ने पाकिस्तान के एयरबेस को निशाना बनाया। सैटेलाइट इमेज से नुकसान स्पष्ट, न्यूयॉर्क टाइम्स व वाशिंगटन पोस्ट ने खोली पोल।

भारत ने चार दिन के संघर्ष में पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों और हवाई अड्डों को निशाना बनाया। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में हाई-रिजॉल्यूशन सैटेलाइट इमेज से पाक एयरबेस को हुए नुकसान का खुलासा हुआ है।

Operation Sindoor: भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए चार दिन के टकराव ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। इस दौरान भारत ने पाकिस्तान की कई सैन्य सुविधाओं और एयरबेस को निशाना बनाया, जिससे भारत को साफ बढ़त मिली।

भारत के हमलों से पाक का एयरबेस तबाह, अमेरिकी सैटेलाइट रिपोर्ट जारी

इस बात का खुलासा अमेरिकी अखबार The New York Times और बाद में The Washington Post की रिपोर्ट्स में हुआ है। इन रिपोर्ट्स में हाई-रिजॉल्यूशन सैटेलाइट इमेज और वीडियो के जरिए पाकिस्तान के नुकसान के ठोस सबूत भी दिखाए गए हैं।

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में क्या है खास?

रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच यह संघर्ष पिछले 50 वर्षों में सबसे बड़ा था। दोनों देशों ने एक-दूसरे पर मिसाइलों से हमले किए। लेकिन सैटेलाइट इमेज से साफ पता चलता है कि भारतीय हमलों ने पाकिस्तान को ज्यादा नुकसान पहुंचाया है।

भारत के हमलों से पाक का एयरबेस तबाह, अमेरिकी सैटेलाइट रिपोर्ट जारी

सैटेलाइट तस्वीरों में भोलारी और नूर खान एयरबेस के नुकसान को साफ देखा जा सकता है। भोलारी एयरबेस, जो कराची के करीब है, वहां विमान हैंगर को भारी क्षति पहुंची है। वहीं नूर खान एयरबेस, जो इस्लामाबाद के पास है और पाकिस्तान के परमाणु हथियारों की सुरक्षा का मुख्य केंद्र माना जाता है, वहां भी भारतीय हमलों से बड़े नुकसान हुए हैं।

भोलारी और नूर खान एयरबेस पर सटीक हमले

भारतीय फोर्स ने भोलारी एयरबेस के एयरक्राफ्ट हैंगर को निशाना बनाया, जिससे काफी नुकसान हुआ। न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, "सैटेलाइट इमेज में हैंगर जैसी संरचना को हुए नुकसान स्पष्ट रूप से दिख रहे हैं।"

भारत के हमलों से पाक का एयरबेस तबाह, अमेरिकी सैटेलाइट रिपोर्ट जारी

नूर खान एयरबेस पर हमला विशेष महत्व रखता है क्योंकि यह एयरबेस परमाणु हथियारों की सुरक्षा करता है। भारत ने यहां भी सटीक हथियारों का इस्तेमाल करते हुए भारी क्षति पहुंचाई।

सरगोधा और रहीम यार खान एयरबेस पर भी हमला

भारत ने सरगोधा और रहीम यार खान एयरबेस के रनवे को नुकसान पहुंचाने का दावा किया, जिसे सैटेलाइट इमेज से भी पुष्ट किया गया है। ये रनवे और बुनियादी ढांचे प्रभावित हुए हैं, जिससे पाकिस्तानी वायुसेना की गतिविधियों पर असर पड़ा है।

पाकिस्तान के खोखले दावे और सच्चाई

भारत के हमलों से पाक का एयरबेस तबाह, अमेरिकी सैटेलाइट रिपोर्ट जारी

पाकिस्तान ने दावा किया था कि उसने भारत के उधमपुर एयरबेस को पूरी तरह तबाह कर दिया, लेकिन 12 मई की सैटेलाइट तस्वीरें इस दावे को झूठा साबित करती हैं। तस्वीरों में उधमपुर एयरबेस सुरक्षित और बिना किसी नुकसान के दिख रहा है।

वाशिंगटन पोस्ट ने भी खोली पोल

न्यूयॉर्क टाइम्स के बाद वाशिंगटन पोस्ट ने भी रिपोर्ट जारी की जिसमें बताया गया कि भारत के हमले में पाकिस्तान के कम से कम 6 एयरबेसों के रनवे, हैंगर और अन्य बुनियादी संरचनाओं को भारी नुकसान पहुंचा है।

दो दर्जन से अधिक सैटेलाइट इमेज और वीडियो की समीक्षा से पता चला कि इन हमलों में वायुसेना के तीन हैंगर, दो रनवे और दो मोबाइल इमारतें नष्ट हुईं। यह हमले पाकिस्तान की सीमा से करीब 100 मील के अंदर तक किए गए।

Leave a comment